
शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने मांगा तलाक, वजह पता चली तो लोग बोले- हद करती हो
AajTak
एक दुल्हन शादी के दिन अपने पति की एक हरकत से इस कदर परेशान हुई कि उसने दूसरे दिन ही तलाक ले लिया . दरअसल उसने शादी के दिन अपने पति के कोई भी प्रैंक न करने की हिदायत दी थी लेकिन वह नहीं माना था.
एक महिला ने अपनी शादी के दूसरे दिन ही अपने पति को तलाक देने का फैसला कर लिया. एक सोशल मीडिया पोस्ट में महिला ने कंफेस किया है कि उसकी चेतावनी के बावजूद उसकी शादी में उसके पति ने कुछ ऐसा किया कि उसे ये फैसला लेना पड़ा. स्लेट के डियर प्रूडेंस सलाह कॉलम में सबमिट की गई एक पोस्ट में नाम न जाहिर करते हुए महिला ने बताया कि जल्द ही उसका तलाक हो जाएगा.
'पहले कोई विवाद नहीं था'
पोस्ट में, उसने कहा कि शुरू में उसे शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन जब उसके ब्वायफ्रेंड ने उसे 2020 में प्रपोज किया तो उसने हां कह दी. दोनों ने शादी की तैयारियों की जिम्मेदारियां आपस में बांट ली थी तो कोई विवाद नहीं था.
'यकीन था कि वह ऐसी गलती नहीं करेगा'
महिला ने बताया कि मेरी बस एक ही शर्त थी कि शादी के दिन कोई और खास कर मेरा पति मेरे चेहरे पर केक नहीं लगाएगा. मुझे यकीन था कि अगर वह मुझे ढंग से जानता है तो वह ऐसी गलती नहीं करेगा. लेकिन उसने शादी में ये मजाक किया. उसने शादी के बीच मजाक करते हुए मेरी गर्दन पकड़ी और मेरा चेहरा केक में डाल दिया.
पूरी तैयारी से किया था प्रैंक

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












