
शादी की दावत, गोलियों की बरसात और सुपरडॉन अमीर ट्रकांवाला का कत्ल... लाहौर अंडरवर्ल्ड में खूनी जंग की Inside Story
AajTak
पिछले कई दिनों से पाकिस्तान का हर न्यूज चैनल पूरे दिन चुनाव की खबरों पर ही डटा हुआ था. लेकिन 18 फरवरी की रात जैसे ही अमीर ट्रकांवाला की शूटआउट की खबर आई, पाकिस्तान का हर न्यूज चैनल पाकिस्तानी चुनाव छोड़ कर अमीर की खबर दिखाने लगा.
Don Amir Tipu Balaz Trakanwala Murder: पाकिस्तान में चुनावी धांधली और सरकार बनाने की कवायद के बीच संडे की रात न्यूज़ चैनलों पर केवल एक ही ब्रेकिंग न्यूज़ चल रही थी. और वो खबर थी लाहौर के सबसे बड़े डॉन अमीर टीपू बलाज ट्रकांवाला के कत्ल की. उसका कत्ल एक शादी में हुआ. कभी लाहौर के किंग कहे जाने वाले बिल्ला ट्रकांवाला के पोते अमीर की मौत के साथ ही ये उस खानदान के चौथे वारिस का मर्डर था. और इसी के साथ लाहौर के पूरे अंडरवर्ल्ड में कोहराम मच गया.
18 फरवरी 2024, चोंग, लाहौर रात के करीब 9 बजे थे. लाहौर में एक बेहद अहम शादी थी. शादी लाहौर के सबसे बड़े और खूबसूरत डॉन अमीर टीपू बलाज ट्रकांवाला के सबसे करीबी दोस्त हमजा की बहन की. तमाम मेहमानों के साथ बारात आ चुकी थी. खाना खुल चुका था. अमीर ट्रकांवाला अपने खास दोस्तों और भाइयों के साथ एक टेबल पर बैठा था. उसके चारों तरफ उसके सुरक्षा गार्ड ऑटोमेटिक हथियार लिए तैनात थे. तभी एक शख्स ट्रकांवाला के टेबल की तरफ बढ़ता है और उससे एक सेल्फी लेने की गुजारिश करता है.
लेकिन फिर अगले ही पल वो कपड़ों में छुपाए ऑटोमेटिक हथियार से सीधे अमीर पर हमला कर देता है. उसका एक साथी भी मेहमान के भेष में वहां मौजूद था. वो भी फायरिंग शुरू कर देता है. सुरक्षा गार्ड फौरन हरकत में आते हैं. जवाबी फायरिंग करते हैं. जिसमें सेल्फी लेने वाला हमलावर मौके पर ही मारा जाता है. जबकि दूसरा अफरातफरी के आलम में भाग निकलता है. अमीर को फौरन लाहौर के जिन्ना अस्पताल ले जाया जाता है. लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था.
हर न्यूज चैनल पर थी अमीर के मर्डर की खबर पिछले कई दिनों से पाकिस्तान का हर न्यूज चैनल पूरे दिन चुनाव की खबरों पर ही डटा हुआ था. वोटों की गिनती में हुई धांधली और नई सरकार को लेकर पूरे दिन ब्रेकिंग न्यूज चल रही थी. लेकिन 18 फरवरी की रात जैसे ही अमीर ट्रकांवाला की शूटआउट की खबर आई, पाकिस्तान का हर न्यूज चैनल पाकिस्तानी चुनाव छोड़ कर अमीर की खबर दिखाने लगा. अब हर चैनल पर अमीर ही ब्रेकिंग न्यूज था. सवाल ये है कि आखिर अमीर टीपू ट्रकांवाला की मौत की खबर हर न्यूज चैनल पर सुर्खियों में क्यों थी? अमीर था कौन? और अपनी मौत से पहले उसने अपने व्हाट्स एप के स्टेटस पर ये लाइनें क्यों लिखी थी? 'ऐ खुदा जब तक जिंदगी मेरे लिए बेहतर है, मुझे जिंदा रख और जब मौत मेरे लिए बेहतर हो तो मुझे उठा ले.'
मुंबई अंडरवर्ल्ड की तरह काम करते हैं लाहौर के डॉन पाकिस्तान का नाम सामने आते ही पाकिस्तान की गोद में पल रहे बड़े-बड़े आतंकवादी संगठन और उनके सरगनाओं के चेहरे नजरों में तैरने लगते हैं. ये आतंकी संगठन और आतंकवादी भारत को लहूलुहान करते हैं. लेकिन इन सबसे हट कर पाकिस्तान में कुछ ऐसे चेहरे भी हैं, जो पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड पर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए जब तब और जहां तहां एके-47 का बर्स्ट मारते रहते हैं. पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड ठीक वैसा ही है और वैसा ही काम करता है, जैसे कभी मुंबई में अंडरवर्ल्ड के वर्चस्व की लड़ाई को लेकर सड़कों पर खून बहा करता था.
लाहौर पर कब्जे की लड़ाई जैसे भारत में अंडरवर्ल्ड का हेडक्वार्टर मुंबई हुआ करता था, वैसे ही पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड से जुड़े ज्यादातर डॉन लाहौर पर कब्जे के लिए लड़ते हैं. ये लाहौर के वो डॉन हैं, जिनकी बाकायदा सरकार ने लिस्ट निकाल रखी है. लेकिन लाहौर के इन टॉप टेन डॉन की बात करें, उससे पहले लाहौर के सबसे बड़े डॉन यानी अमीर टीपू बलाज ट्रकांवाला के कत्ल की बात करते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



