
'शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया रेप', धुरंधर एक्टर पर हाउसहेल्प का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
'धुरंधर' एक्टर नदीम खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्टर पर उन्हीं की हाउसहेल्प ने रेप का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि नदीम ने उनसे शादी का वादा किया था और ये दिलासा देकर वो पिछले 10 सालों से उनके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे, लेकिन अब इनकार कर दिया. नदीम को लेकर आई इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है.
'धुरंधर' फिल्म में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के कुक अखलाक का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर नदीम खान मुश्किल में हैं. एक्टर पर उनके घर में काम करने वाली हाउसहेल्प ने रेप का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि नदीम ने उन्हें 10 साल तक धोखे में रखा और उनका शोषण किया. महिला की शिकायक के बाद एक्टर को बलात्कार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
नदीम पर लगे ये गंभीर आरोप
एक्टर नदीम पर अपने ही घर में काम करने वाली महिला संग बलात्कार और यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नदीम उन्हें पिछले 10 सालों से शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे. मगर अब उन्होंने शादी से ही इनकार कर दिया. इन आरोपों के बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस का कहना है- 41 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर नदीम खान को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया. नदीम हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए थे और फिलहाल वो पुलिस हिरासत में हैं.
शिकायत के मुताबिक, महिला अलग-अलग एक्टर्स के घर काम में करती थी. सालों पहले वो नदीम खान के संपर्क में आई थी, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं.
शादी का वादा कर किया इनकार- महिला का आरोप













