
'शहबाज की सरकार इजरायल समर्थक...', किस महिला के साथ बैठे ख्वाजा आसिफ कि भड़क गए पाकिस्तानी?
AajTak
पाकिस्तान के इजरायल के प्रति रुख में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है. संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन में हाल ही में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ शामिल हुए और उनके साथ इजरायल समर्थक माने जानी वाली शमा जुनैजो बैठी दिखीं. इसे लेकर पाकिस्तानियों में काफी गुस्सा है और शहबाज शरीफ सरकार से सवाल किए जा रहे हैं.
इजरायल को लेकर पाकिस्तान के रुख में अचानक बदलाव आया है और इसे छिपाने की भरपूर कोशिश के बावजूद, उसका यह बदलाव दुनिया को साफ नजर आ रहा है. ट्रंप से मिलने के बाद इजरायल पर बदले रुख को लेकर पहले शहबाज शरीफ पाकिस्तानियों के निशाने पर थे और अब संयुक्त राष्ट्र की एक फोटो को लेकर पाकिस्तान में भारी गुस्सा है. यूएनजीए की एक फोटो सामने आई है जिसमें पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पीछे शमा जुनैजो बैठी नजर आ रही हैं. शमा लंदन स्थित रिसर्चर हैं और उन्हें इजरायल समर्थक माना जाता है.
यूएनजीए से सामने आई फोटो में ख्वाजा आसिफ के पीछे शमा जुनैजो बैठी हैं और बड़ी शिद्दत से उनकी बातें सुन रही हैं. इस फोटो के सामने आने के बाद पाकिस्तान के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ख्वाजा आसिफ ने सफाई दी कि वो शमा को नहीं जानते और उनसे दूरी बनाई.
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा, 'संबंधित व्यक्ति का नाम पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के आधिकारिक पत्र में शामिल नहीं था, जिस पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के हस्ताक्षर थे, और जो 80वें यूएनजीए सेशन के लिए जारी किया गया था.'
वहीं, शमा जुनैजो ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद उन्हें पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल में सलाहकार के रूप में शामिल किया था.
साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की उन टिप्पणियों पर ध्यान दें, जिनमें उन्होंने उनके यूएन में मौजूद होने पर सवाल उठाए हैं.
यह विवाद 25 सितंबर को तब शुरू हुआ जब ख्वाजा आसिफ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सत्र को संबोधित किया. सत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिनमें शमा जुनैजो उनके पीछे बैठी दिखाई दीं. इसके बाद शमा की पुरानी इजरायल समर्थक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगीं और पाकिस्तानी अपनी सरकार की आलोचना करने लगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








