
शव ड्रम में रखकर गुमसुम बैठी थी मुस्कान, खुला था दरवाजा... पड़ोसी का एक और चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
मुस्कान के पड़ोस में रहने वाली कुसुम ने बताया कि पहले मुस्कान का व्यवहार सामान्य था, लेकिन जब साहिल नाम का युवक उसकी जिंदगी में आया, तो चीजें बदलने लगीं. साहिल अलग-अलग रास्तों से मुस्कान के घर आता था.
मेरठ में दिल दहला देने वाले सौरभ हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पड़ोसी ने बताया कि हत्या के बाद मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की थी. लेकिन भारी ड्रम को बाहर निकाल पाना आसान नहीं था.
मुस्कान के पड़ोस में रहने वाली कुसुम ने बताया कि पहले मुस्कान का व्यवहार सामान्य था, लेकिन जब साहिल नाम का युवक उसकी जिंदगी में आया, तो चीजें बदलने लगीं. साहिल अलग-अलग रास्तों से मुस्कान के घर आने लगा. कभी दीवार कूदकर, तो कभी आधी रात को. कुसुम ने कहा कि साहिल का इस तरह आना-जाना उसे अजीब लगता था.
यह भी पढ़ें: 'बेटी ने हमसे कई बातें छिपाईं, इसीलिए आज वो जेल में...', बोलीं सौरभ राजपूत मर्डर केस की आरोपी मुस्कान की मां
हत्या के बाद शव ड्रम में भरकर गुमसुम बैठी थी मुस्कान
हत्या के बाद मुस्कान तनाव में थी. कुसुम ने बताया कि जिस कमरे में वह ड्रम रखा गया था, वहां मुस्कान गुमसुम बैठी थी. दरवाजा खुला था, लेकिन वह किसी से कोई बात नहीं कर रही थी. पड़ोसी कुसुम ने बताया कि इस ड्रम को ठिकाने लगाने के लिए मुस्कान ने आगे की गली से 7-8 मजदूर बुलाए थे, लेकिन वे भी भारी ड्रम को नहीं हिला पाए और लौट गए.
जब यह मामला सामने आया तो पूरा इलाका स्तब्ध रह गया. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इतना बड़ा अपराध कर दिया. पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है. फिलहाल पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को हिरासत में ले लिया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










