
'शर्मनाक...', पेरिस ओलंपिक में कमेंट्री के दौरान पाकिस्तान की क्यों हुई फजीहत? Video वायरल
AajTak
बीते हफ्ते पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत हुई. शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के दौरान पाकिस्तान की टीम को देखकर एक कमेंटेटर ने ऐसा कमेंट किया जिससे पाकिस्तानियों को शर्मिंदगी महसूस हो रही है.
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार 26 जुलाई को ओलंपिक 2024 का शुभारंभ हो चुका है. ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में पाकिस्तान को अपने एथलीट्स की संख्या को लेकर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है. समारोह के दौरान एक कमेंटेटर ने पाकिस्तान के लिए ऐसी बात कह दी जिसे पाकिस्तानी देश के लिए शर्मनाक बता रहे हैं.
ओलंपिक में पाकिस्तान की तरफ से 18 सदस्य ने हिस्सा ले रहे हैं जिसमें केवल 7 एथलीट शामिल हैं. पाकिस्तान के 7 एथलीट्स के साथ 11 अधिकारी ओलंपिक के लिए पेरिस पहुंचे हैं. ओपनिंग सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान की 18 सदस्यीय टीम को देख एक कमेंटेटर ने कहा, 'पाकिस्तान 24 करोड़ से ज्यादा आबादी वाला देश है लेकिन ओलंपिक में केवल 7 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.'
उद्घाटन समारोह में पाकिस्तान पर कमेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पाकिस्तानी इसे शर्म की बात बता रहे हैं. पाकिस्तान के पत्रकार बासित सुभानी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इवेंट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'शर्मनाक... इसका जिम्मेदार कौन है?'
पाकिस्तानी पत्रकार फरीद खान ने भी एक्स पर लिखा, 'यह बेहद शर्मनाक है और बहुत दुखदायी भी. इसके लिए कौन जिम्मेदार है?'
ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तानी एथलीट्स
पेरिस जानेवाले पाकिस्तान के सात एथलीट्स में सबसे प्रसिद्ध नाम जेवलिन थ्रोअर और पदक के लिए पाकिस्तान की एकमात्र उम्मीद अरशद नदीम हैं. नदीम के अलावा शूटर गुलाम मुस्तफा बशीर (25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल), गुलफाम जोसेफ (10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम) और किश्माला तलत (10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मीक्स्ड टीम) जैसे एथलीट्स पाकिस्तानी ओलंपिक टीम का हिस्सा हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








