
शराब घोटाला: सिसोदिया और कविता में क्या कनेक्शन? जानें ED चार्जशीट में CM केजरीवाल-संजय सिंह पर क्या आरोप
AajTak
दिल्ली शराब घोटाले में अब नई चर्चा शुरू हो गई है. ईडी को मनीष सिसोदिया की रिमांड मिलने के बाद अब यह चर्चा होने लगी है कि इस मामले में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह से भी पूछताछ हो सकती है. मालूम हो कि इसी मामले में तेलंगाना सीएम की बेटी के कविता से शनिवार को पूछताछ होगी.
दिल्ली के 292 करोड़ के शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इन आरोपियों में सबसे बड़ा नाम मनीष सिसोदिया का है. सिसोदिया को शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका मिला. कोर्ट ने उनको ईडी की 7 दिन की रिमांड में भेजने की मंजूरी दे दी है. इतना ही नहीं ईडी की चार्जशीट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह का भी नाम शामिल है. वहीं इसी मामले में 11 मार्च यानी शनिवार को ईडी तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के कविता से भी पूछताछ करेगी. ईडी जिस तरह से सक्रिय नजर आ रही है, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या शराब घोटाले की जांच में कई और नेता फंस सकते हैं?
फंडिंग के लिए संजय ने किया फोन
मनीष सिसोदिया को कस्टडी में लेने के लिए ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपनी दलीलों में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम भी लिया. ईडी ने बहस के रेस्तरां मालिक दिनेश अरोड़ा का नाम रिश्वत कोऑर्डिनेट करने वाले के तौर पर पढ़ा. ईडी ने कहा कि 2020 में दिनेश अरोड़ा को संजय सिंह का फोन आया कि चुनाव आ रहे हैं और आम आदमी पार्टी को फंडिंग की जरूरत है.
चार्जशीट में CM केजरीवाल का नाम
दिल्ली शराब घोटाले में जांच कर रही ईडी की चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का दो जगह जिक्र किया गया है. ऐसे में यह भी चर्चा होने लगी है कि क्या सिसोदिया के बाद केजरीवाल से भी पूछताछ की जा सकती है. दरअसल यह सवाल उठने की तीन वजह हैं-
पहला- एक अधिकारी ने बताया कि शराब घोटाले की ड्रॉफ्ट कॉपी सिसोदिया, सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में केजरीवाल के घर पर दिखाई गई थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










