
शराबी पति के पीछे कैंची लेकर पड़ गई पत्नी, सड़क पर दौड़ाया, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
शराब पीकर रोज घर आना और पत्नी के साथ मारपीट करना पति को महंगा पड़ गया. गुस्साई पत्नी कैंची उठाकर पति के पीछे पड़ गई. पत्नी का ये रूप देखकर पति का पूरा नशा उतर गया.
शराब पीकर रोज घर आना और पत्नी के साथ मारपीट करना पति को महंगा पड़ गया. गुस्साई पत्नी कैंची उठाकर पति के पीछे पड़ गई. पत्नी का ये रूप देखकर पति का पूरा नशा उतर गया. वह जान बचाकर घर से बाहर भाग निकला, लेकिन पत्नी ने सड़क पर ही उसके पीछे दौड़ लगा दी. बीच सड़क पर पति और पत्नी के बीच हुए इस झगड़े का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है. (रिपोर्ट-अकोला से धनंजय बलिराम साबले) महाराष्ट्र के अकोला से पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया गया है कि शराब पीकर घर आने वाला पति छोटी-छोटी बातों को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करता था. दो दिन पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ. पति शराब के नशे में घर आया. पत्नी से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी, लेकिन इस बार पत्नी शांत नहीं रही. रोज पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने कैंची उठा ली. पत्नी ने कैंची से जैसे ही हमला किया, तो पति का नशा उतर गया. उसने घर से बाहर दौड़ लगा दी, लेकिन पत्नी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा और उसके पीछे दौड़ते हुए सड़क तक आ पहुंची.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












