शमिता ने 'पार्टनर' को बचाने के लिए दी कुर्बानी, बहन शिल्पा शेट्टी बोलीं- तुम पर गर्व है
AajTak
शमिता के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की एक वीडियो क्लिप शेयर की गई, जिसमें शमिता बिना सोचे समझें राकेश को बचाने के लिए अपनी फैमिली के लेटर को बिना पढ़े फाड़ देती हैं और राकेश को उनके घर से आया लेटर देकर उन्हें नॉमिनेशन से सेव कर देती हैं. शमिता के इस एक्शन पर उनकी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गर्व महसूस कर रही हैं.
शमिता शेट्टी बिग बॉस के घर में अपने कनेक्शन राकेश बापट को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आ रही हैं. राकेश संग शमिता का बॉन्ड शो में हर दिन स्ट्रॉन्ग हो रहा है. बीते दिन शमिता ने राकेश को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपने घर से आए लेटर को बिना पढ़े ही फाड़ दिया और अपने कनेक्शन को बचाने के लिए खुद ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गईं. शमिता के इस एक्शन पर अब उनकी बहन शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












