
शपथ से पहले भजनलाल ने माता-पिता के पैर धोए, संत मृदुल कृष्ण के पैरों में झुककर लिया आशीर्वाद, Video
AajTak
राजस्थान में नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. सीएम पद की शपथ लेने से पहले भजनलाल शर्मा ने माता पिता के पैर धोए और संत मृदुल कृष्ण के पैरों में झुककर आशीर्वाद लिया. आज शपथ समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे.
राजस्थान को आज 14वां मुख्यमंत्री मिल जाएगा. आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा शपथ लेंगे. मंत्रियों की नियुक्ति केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद की जाएगी. शपथ ग्रहण से पहले राजस्थान के नए सीएम भजनलाल ने पहले माता-पिता के पैर धोए. इसके बाद संत मृदुल कृष्ण शास्त्री के पैरों में झुककर आशीर्वाद लिया. इस समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे.
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. वहां से वह लगभग दोपहर 12:30 बजे अल्बर्ट हॉल पहुंचेंगे. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दोपहर 12:45 बजे से एक बजे के बीच होगा.
भजनलाल शर्मा की ताजपोशी के साथ ही दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे. राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे.
सीएम पद की शपथ लेने जा रहे भजनलाल शर्मा पहली बार बने हैं विधायक
भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं. उन्हें मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में मनोनीत मुख्यमंत्री घोषित किया गया था. वसुंधरा राजे ने उनका नाम विधायक दल के नेता के तौर पर प्रस्तावित किया था. अजमेर नॉर्थ से विधायक वसुदेव देवनानी को स्पीकर बनाया गया है.
बीजेपी आलाकमान ने सभी को चौंकाते हुए भजनलाल को चुना

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



