
शख्स ने तस्करी के लिए ऐसी जगह छिपाया Gold कि आप सोच भी नहीं सकते, लेकिन धरा गया
Zee News
इंफाल एयरपोर्ट पर जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने एक शख्स को तस्करी के आरोप में पकड़ा, तो यह जानकर उनकी भी आंखें फटी रह गईं कि वो कहां सोना छिपाकर ले जा रहा था. आरोपी ने सोने का पेस्ट बना लिया था, ताकि सबकी नजरों से बचकर उसे ले जा सके, लेकिन धरा गया.
इंफाल: तस्करी करने वाले पुलिस की नजरों से बचने के लिए नए-नए तरीके आजमाते हैं. केरल में रहने वाले एक शख्स ने भी कुछ ऐसा करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया. हालांकि, उसने तस्करी का जो तरीका अपनाया, उसने जरूर सभी को चौंका दिया. शख्स को एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी (Smuggling Gold) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
‘द हिंदू’ में छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बुधवार को बताया कि इंफाल एयरपोर्ट (Imphal Airport) पर पेट में सोने (Gold) का पेस्ट रखकर ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने अपने मलाशय (Rectum) में सोना छिपा लिया था. दरअसल, आरोपी ने करीब 900 ग्राम सोने का पेस्ट बनाया और फिर उसे अपने मलाशय में छिपा लिया, ताकि किसी को पता न चले.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










