
शख्स को रेत में दबी मिली 32 लाख रुपये की चीज, फिर...
AajTak
एक शख्स को समुद्र किनारे 32 लाख की हीरे की अंगूठी मिल गई. उसने ईमानदारी दिखाते हुए अंगूठी को मालकिन को वापस कर दिया. अंगूठी शख्स को अमेरिका के फ्लोरिडा से मिली थी. अंगूठी मिलने के बाद शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था. जिस महिला की अंगूठी थी, वह अंगूठी मिलने की खबर सुन रोने लगी.
समुद्र किनारे घूम रहे एक शख्स को रेत में दबी हुई हीरे की अंगूठी मिली. शख्स ने पहले इस अंगूठी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, फिर ईमानदारी का परिचय देते हुए अंगूठी के असल मालिक को वापस कर दिया.
37 साल के जोसेफ कुक ने मेटल डिटेक्टर की सहायता से लाखों रुपए की अंगूठी फ्लोरिडा के सेंट अगस्टीन के हैमोक बीच से खोज निकाली. जोसेफ को जैसे ही यह अंगूठी हाथ लगी, वे हैरान रह गए. वीडियो में जेम्स उत्साही अंदाज में कह रहे हैं कि इससे बड़ा हीरा उन्हें पहले कभी भी समुद्र किनारे नहीं मिला.
अंगूठी मिलने के बाद उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कई स्थानीय ज्वेलरी स्टोर्स को फोन भी किया, ताकि जो कोई भी इस अंगूठी से ताल्लुक रखता हो उसके पास यह सही सलामत पहुंच जाए. कंटेंट क्रिएटर जोसेफ ने बताया, आभूषण बेचने वालों ने अंगूठी की कीमत 32 लाख रुपए बताई.
फिर आया अंगूठी के असल मालिक का फोन अंगूठी मिलने के करीब 2 सप्ताह के बाद जोसेफ के पास एक नंबर से कई कॉल आईं. लेकिन इस नंबर को उन्होंने रिसीव नहीं किया. बाद में उनको अहसास हुआ कि यह कॉल असल मालिक की भी हो सकती है.
फिर जोसेफ की फ्लोरिडा के जैक्सविले के रहने वाले कपल से फेसटाइम पर बात हुई. इस कपल ने जोसेफ को बताया कि उनकी भी हूबहू अंगूठी खो गई थी. यह कपल ही अंगूठी का असल मालिक था. अंगूठी मिलने के बाद कपल बेहद खुश नजर आया. जोसेफ ने उस पल को याद करते हुए कहा कि जिस महिला की अंगूठी थी वह बात करते हुए रोने लगीं. वह खुद भी विश्वास नहीं कर पा रही थी.
इसके बाद जोसेफ ने अंगूठी के असल मालिकों से करीब तीन सप्ताह बाद मुलाकात की और उनकी चीज को वापस कर दिया.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












