
व्हाइट हाउस से लेकर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तक... ऐसे दिवाली के जश्न में डूबा अमेरिका
AajTak
अमेरिका के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग दिवाली के मौके पर रोशनी से चमक उठी. प्रवासी भारतीयों के सबसे बड़े संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की इसमें बड़ी भूमिका रही. दिवाली पर न्यूयॉर्क में स्कूलों में छुट्टी भी रही. न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने मैनहट्टन के सबसे पुराने हिंदू मंदिर में हिंदू समुदाय के साथ मिलकर दिवाली मनाई.
भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई मुल्कों में दिवाली का त्योहर बड़े गर्मजोशी के साथ मनाया गया. अमेरिका में बसे भारतीयों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दिवाली का जश्न मनाया. व्हाइट हाउस से लेकर अमेरिका की दूसरी और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इमारत एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तक दिवाली के मौके पर रोशनी से जगमग हो उठी.
अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के सबसे बड़े संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) की इसमें बड़ी भूमिका रही. एम्पायर स्टेट बिल्डिंग नारंगी रंग से रोशन हो उठी. न्यूयॉर्क में दिवाली के दिन स्कूलों में छुट्टी भी रही. न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने मैनहट्टन के सबसे पुराने हिंदू मंदिर में हिंदू समुदाय के साथ मिलकर दिवाली सेलिब्रेट की.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को दिवाली के मौके पर सभी भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बीते कई सालों से दक्षिण एशियाई अमेरिकी नागरिकों ने दिवाली के रीति-रिवाजों को हमारे देश के सामाजिक ताने-बाने में पिरो दिया है. यह नफरत और विभाजन पर प्यार और एकता का प्रतीक है. यह त्योहार एक ऐसा संदेश देता है, जिससे हमारे देश और मजबूत हुआ है. एक अरब हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के लोग अमेरिका और दुनियाभर में दिवाली मना रहे हैं. आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं.
व्हाइट हाउस में दिवाली पार्टी की हिस्ट्री
2003 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की थी. हालांकि, वह उन्होंने कभी निजी तौर पर दिवाली सेलिब्रेशन में हिस्सा नहीं लिया.
लेकिन 2009 में बराक ओबामा ने राष्ट्रपति बनने पर व्हाइट हाउस में निजी तौर पर दिवाली पार्टी में शिरकत की थी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







