
व्यापारी को मिठाई के डिब्बे में मिला खतरनाक गिफ्ट, दो जिंदा कारतूस के साथ रखा था धमकी भरा पत्र
AajTak
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक व्यवसायी को उसके घर के बाहर मिठाई के डिब्बे के अंदर एक धमकी भरा पत्र और दो जिंदा कारतूस मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए तहकीकात शुरू कर दी है.
दिल्ली के बसंत विहार इलाके में एक व्यापारी के जब सुबह उठकर घर के बाहर निकला तो उसके दरवाजे के ठीक सामने एक मिठाई का डिब्बा रखा हुआ था. जब व्यापारी ने मिठाई का डिब्बा खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि अंदर मिठाइयां नहीं बल्कि दो जिंदा कारतूस रखे हुए थे और साथ में हाथ से लिखा हुआ धमकी भरा पत्र भी था जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था.
पुलिस सूत्रों की मानें तो किसी तरीके की कोई वसूली की रकम की मांग नहीं की गई थी.घबराए व्यापारी ने तुरंत दिल्ली पुलिस को कंट्रोल रूम पर कॉल किया. मौके पर पहुंची कंट्रोल रूम की एक पीसीआर तुरंत मौके पर पहुंची और जानकारी मिलते ही वसंत विहार थाने के पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मिठाई के डिब्बे को और उन दोनों कारतूस को कब्जे में ले लिया.
FIR दर्ज
पुलिस ने आर्म्स एक्ट और धमकी देने के आरोप में व्यापारी की शिकायत पर वसंत विहार थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है.फिलहाल पुलिस तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसने और कब व्यापारी के घर के बाहर यह मिठाई का डिब्बा रखा था, ताकि यह पता लग सके कि इन सब के पीछे कौन है.
आपसी रंजिश हो सकती है वजह
पुलिस को अंदेशा है कि आपसी रंजिश की वजह से किसी ने व्यापारी को धमकी दी है. फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच जारी है. जिस कारोबारी को धमकी दी गई है उसका दिल्ली और एनसीआर में वेयरहाउस है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने कहा, "कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और टीमें कई सुरागों पर काम कर रही हैं."

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










