
वो 25 ओवर, 181 रन... जब सोचने लगे थे भारतीय, टूट गया वर्ल्ड कप फाइनल का सपना
AajTak
भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर चौथी बार विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस मैच में कीवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने शानदार शतकीय पारी खेली. भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सात विकेट लिए.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए चौथी बार इस वैश्विक टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. भारत की इस शानदार जीत में रोहित की कप्तानी और बल्लेबाजों का तो अहम योगदान रहा ही, साथ में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी अहम भूमिका अदा की. भारत ने जब न्यूजीलैंड के सामने 398 रनों की लक्ष्य रखा तो तभी तय हो गया था कि भारत इस मुकाबले को जीत लेगा, लेकिन कीवी टीम ने जिस तरह से संघर्ष किया उसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को रही होगी.
जब विलियम्सन और मिशेल ने गाड़ा खूंटा
39 पर 2 विकेट गंवाने के बाद जब लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज मैच में पकड़ मजबूत कर लेंगे तो तभी कप्तान केन विलियम्सन और मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने 181 रनों की ऐसी साझेदारी की, जिससे एक दफा लगने लगा कि कहीं भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट ना जाए. दोनों बल्लेबाजों ने शुरूआत में सतर्कता बरतते हुए स्ट्राइक रोटेट की और जैसे ही क्रीज पर नजरें जमीं तो लंबे शॉट लगाने शुरू कर दिए. मिशेल और विलियम्सन ना केवल सिंगल ले रहे थे बल्कि चौके- छक्के लगाकर नेट रनरेट भी मेंटेन करने की कोशिश कर रहे थे.
दोनों की बेखौफ बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साझेदारी ने महज 24.4 ओवरों में 6.5 से अधिक की औसत से 181 रन बना डाले. सोशल मीडिया में भी इस बात की चर्चा होने लगी कि मैच फंस गया है. कई लोग ये भी मानने लगे कि कहीं 2019 की तरह एक बार फिर कीवी भारत के फाइनल में पहुंचने के सपने को ना तोड़ दें.
शमी ने करवाई वापसी
ऐसे समय जब स्टेडियम और घर पर मैच देख रहे दर्शकों में सन्नाटा छा गया तो कप्तान ने बड़ी चतुराई से बॉलिंग चेंज करवाई और अपने 'ब्रह्मास्त्र' शमी को बुलाया. शमी ने भी कप्तान और देशवासियों को निराश नहीं किया. 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर जैसे ही विलियम्सन ने शॉट खेला तो एक पल के लिए सभी को लगा कि गेंद सीमा रेखा को पार कर जाएगी, लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने जैसे ही कैच लिया तो पूरा स्टेडियम दर्शकों के शोर से गूंज उठा. इसी ओवर में शमी ने टॉम लेथम को भी चलता कर दिया और भारत की मैच में वापसी करा दी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




