
वो शहर, जो अब रहस्य बन गए... जहां कभी रहते थे हजारों लोग, अब पानी में 'गायब' हो गए!
AajTak
क्या आप जानते हैं दुनिया में कई ऐसे भी शहर है जो कभी आबाद हुआ करते थे लेकिन आज के समय में पानी के अंदर डूब चुके हैं?
दुनिया में कई ऐसे प्राचीन शहर हैं, जो कभी आबाद हुआ करते थे, लेकिन अब समुद्र या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण पानी के अंदर समा चुके हैं. कुछ शहर भूकंप और सुनामी की वजह से डूब गए, तो कुछ धीरे-धीरे भूमि धंसने की प्रक्रिया से पानी में समा गए हैं. आइए जानते हैं कौन से ऐसे शहर हैं जो आज के समय पानी में समा चुके हैं...
थोनिस-हेराक्लियन, इजिप्ट
History.com के अनुसार, इजिप्ट का ये शहर नील नदी के पास करीब 2,000 सालों तक पानी और रेत के अंदर दबा हुआ था. इसे हेराक्लियन नाम दिया गया. 1990 के दशक में, फ्रैंक गोडियो और उसकी टीम ने पानी के नीचे खोज शुरू की जिसमें कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आए.
गोडियो बताते हैं कि जब पहली बार उन्होंने खोजने की कोशिश की तो उनके हाथ केवल रेत लगी थी. लेकिन जैसे ही खुदाई शुरू हुई उनके सामने चौकाने वाली चीजें आने लगी. उन्हें वहां राजा और रानी की 15 फीट की मूर्तियां मिलीं. इसके अलावा उनको कीमती काले ग्रेनोडियोराइट का पत्थर और कई अन्य चीजें भी मिलीं.
नील नदी के माउंट की मिट्टी पर बना यह शहर भूकंप के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता था. लगभग 150BC में बड़ा भूकंप और सुनामी आई. इसके बाद ये शहर पानी के अंदर समा गया.
पोर्ट रॉयल, जमैका













