
'वो मुझसे गलती हो गई...', सड़क पर गाना गाकर पैसे कमाता दिखा 8 साल का बच्चा, मां बाप ने ही भेजा
AajTak
चीन के एक माता पिता ने अपने बच्चे के साथ जो किया वह चर्चा का विषय बन गया है. एक 8 साल का बच्चा सड़क के किनारे पर गाना गाकर फंड रेज करता दिखाई पड़ा. इसके पास लगी तख्ती पर कुछ ऐसा लिखा था कि लोग हैरान रह गए.
जमाने के साथ बच्चों को पालने पोसने के तरीके बदलते जा रहे हैं. कोई इन्हें सही बताता है तो कोई इन्हें पूरी तरह से गलत लेकिन पहले की तुलना में बड़े बदलाव हैं जैसे- गलती पर मारने की बजाय बच्चे को समझाना या फिर बहुत छोटी चीजों में भी जिम्मेदार होना सिखाना. ऐसी और भी चीजें हैं जो आज की पेरेंटिंग में देखने को मिलती हैं.
'मुआवजे के लिए पैसे जुटाने हैं मुझे'
हाल में चीन के एक माता पिता ने अपने बच्चे के साथ जो किया वह चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, एक 8 साल का बच्चा सड़क के किनारे पर गिटार के साथ गाना गाकर फंड रेज करता दिखाई पड़ा. इसके पास लगी तख्ती पर कुछ ऐसा लिखा था कि लोग हैरान रह गए. इसपर लिखा था- 'मैंने स्कूल की दीवार को गंदा किया है और मुआवजे के लिए मुझे 300 युआन (US$42- 3,500 रुपये) जुटाने हैं.'
'जिम्मेदारी लेना सीखेगा...'
लड़के के पिता, हुआंग, ने शानक्सी के आधिकारिक मीडिया आउटलेट, व्हाइट डियर वीडियो को बताया- 'मेरे बेटे ने अपने प्राइमरी स्कूल में नई बनी दीवार पर डूडल बनाया था. स्कूल के साथ इस पर चर्चा करने के बाद हमने मुआवजा चुकाने पर फैसला किया. हमें उम्मीद है कि इसके लिए सड़क पर परफॉर्म करके पैसे कमाने से वह जिम्मेदारी लेना सीखेगा.'
तीन दिन में कमाया मुआवजे का पैसा

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












