
वोट नहीं देने वालों को BJP नेता ने बताया था 'जयचंद', पूर्व PM वीपी सिंह की पोती ने जताया विरोध
AajTak
बीजेपी नेता राघव लखनपाल ने उन्हें वोट नहीं देने वालों को 'जयचंद' करार देकर विवाद खड़ा कर दिया था. उनके बयान की पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती अद्रिजा मंजारी ने निंदा की है. राजनीतिक दलों द्वारा राजा जयचंद्र गहरवार के चरित्र हनन को लेकर वह मुखर रही हैं.
सहारनपुर से बीजेपी के पूर्व उम्मीदवार राघव लखनपाल के उस बयान की पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोति ने आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कथित रूप से समाज के मतदाताओं को 'जयचंद' और 'आस्तिन का सांप' करार दिया था. उन्होंने बीजेपी नेता पर समुदाय और उनके पूर्वजों के चरित्र हनन की निंदा की.
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह या विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती कुमारी अद्रिजा मंजरी सिंह ने कहा, "एक राजपूत के रूप में, मैं आज आपके सामने राजपूत विरोधी बयानबाजी से बहुत परेशान हूं, जिसने हमारे 2024 के चुनावों को प्रभावित किया है. इस विभाजनकारी अभियान की वजह से कई राज्यों में पारंपरिक रूप से राजपूत सीटों का नुकसान हुआ है, जिसकी वजह नेतृत्व की विफलता नहीं, बल्कि समुदाय के सम्मान और भारत के लिए उसके योगदान पर जानबूझकर किए गए हमले की वजह से हुआ है."
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: BJP की समीक्षा बैठक में हंगामा, MLA और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी, राघव लखनपाल को चुनाव हरवाने का आरोप
राजा जयचंद्र को गलत तरीके से देशद्रोही करार दिया गया था
अद्रिजा मंजरी उसी गहरवार राजवंश से आती हैं, जिसमें राजा जयचंद्र का जन्म हुआ था. कहा जाता है कि आक्रमणकारियों से लड़ने और मंदिरों के कंस्ट्रक्शन और ब्यूटिफिकेशन में उनके योगदान के बावजूद 500-600 साल की अवधि के लोकगीतों को संकल्पित करके लिखी गई एक काल्पनिक किताब पृथ्वीराज रासो की वजह से गलत तरीके से देशद्रोही करार दिया गया था.
बीजेपी नेता ने वोट नहीं देने वालों को बताया था 'जयचंद'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










