
वॉटर टैंक फ्लो या पाइप लगाकर धोते हैं कार तो दिल्ली में लग रहा दो हजार का जुर्माना... 200 टीमें रख रही नजर
AajTak
Delhi Water Crisis: राष्ट्रीय राजधानी भीषण गर्मी के कारण पानी की कमी का सामना कर रही है. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को हरियाणा पर एक मई से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने लोगों से पानी की बर्बादी को रोकने की अपील की.
Delhi water crisis राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दिल्ली पानी की किल्लत से जूझ रही है. कई इलाकों में पानी के टैंकर के लिए लोगों को तीन-तीन घंटे सड़क के किनारे नाले की गंदगी में इंतजार करना पड़ रहा है. बढ़ते जल संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि नल में पाइप लगा वाहन धोने, निर्माण और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को 200 टीम तैनात करने का निर्देश दिया है ताकि पानी की बर्बादी रोकने के लिए पाइप से कार धोने, पानी की टंकियों से पानी बहते रहने और निर्माण एवं वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति का इस्तेमाल करने जैसी गतिविधियों को रोका जा सके. ये टीम आज से तैनात हो गई हैं जो पानी की बर्बादी करते पाए जाने पर जुर्माना लगाएंगी. इसके अलावा, ये टीम निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी अवैध पानी के कनेक्शन को काट देंगी.’
यह भी पढ़ें: वाटर क्राइसिस पर कोहराम! केजरीवाल सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, बूंद-बूंद पानी के लिए दिल्लीवालों का दुख देखिए
लोगों को नहीं मिल पा रहा है पानी
दरअसल कई इलाके ऐसे हैं जहां टैंकर आता भी है तो पानी दिए बिना ही चला जाता है. वसंत विहार हो या बलजीत नगर या फिर अन्य इलाके, हर तरफ घरों के बाहर पानी के बड़े-बड़े कंटेनर इस इंतजार में रखे गए हैं कि कब जल बोर्ड का टैंकर आए और पानी की सप्लाई मिले. इसी तरह के हालात कई अन्य इलाकों में भी हैं.
लोगों का आरोप है कि इलाके में इस भीषण गर्मी में सरकार हफ्ते में एक-एक दो-दो टैंकर ही भेज रही है. इसलिए जब टैंकर आता है तो बड़े-बड़े कई कंटेनर उनको भरने पड़ते हैं ताकि कई दिनों तक उनकी गुजर-बसर चल सके. लोगों का आरोप है कि अगर आपको प्राइवेट टैंकर मंगवाना है तो तुरंत 400 से ₹500 में आ जाएगा लेकिन अगर आपको पीने के पानी के लिए टैंकर मंगवाना है तो वह कई दिनों तक नहीं आता.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




