
‘वैक्सीन कम, लोग ज्यादा’, शहर-शहर वैक्सीनेशन सेंटर पर उमड़ रही भीड़, नोएडा में बुलवानी पड़ी पुलिस
AajTak
देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीनेशन सेंटर्स पर भीड़ उमड़ रही है. नोएडा, सहारनपुर, गाजियाबाद, पटना, अमृतसर हर जगह का एक ही हाल है.
कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीनेशन का काम जारी है. पिछले कुछ दिनों में वैक्सीनेशन की रफ्तार कुछ हदतक कम हुई है, क्योंकि कई जगह पर वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है. लेकिन जहां पर वैक्सीन पहुंच रही है, वहां उससे भी ज्यादा मात्रा में लोग पहुंच जा रहे हैं. हालात ये हैं कि कई जगह वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा है.नोएडा में बुलानी पड़ी पुलिस उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी सोमवार को कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला. सोमवार से यहां पर 18 साल से अधिक वाले लोगों को टीका लगना है, ऐसे में जिला अस्पताल में बड़ी मात्रा में लोग पहुंच गए. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, ऐसे में लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच गए. हालात ये हो गए कि अस्पताल प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा. नोएडा के जिला अस्पताल में एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह की अगुवाई में फोर्स पहुंची, भीड़ को काबू में किया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की कोशिश की. जिला अस्पताल में 18 साल से अधिक वालों के लिए 400, 45 साल से अधिक वालों के लिए 100 ही वैक्सीन हैं, जबकि लगवाने वालों की संख्या ज्यादा है. यूपी के सहारनपुर, गाजियाबाद, मेरठ जैसे इलाकों का भी यही हाल है. जहां पर बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन सेंटर्स पर वैक्सीन काफी कम मात्रा में है. सहारनपुर में तो दोनों ही श्रेणी के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए, कई तो बिना रजिस्ट्रेशन के ही पहुंच गए. ऐसे में सेंटर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ीं.यूपी ही नहीं हर राज्य का एक ही हाल बिहार के पटना में भी सोमवार को बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटर्स पर पहुंचे. पटना के न्यू गार्डनियर अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर पर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां गाइडलाइन्स का उल्लंघन हुआ. लोगों का कहना है कि यहां पर जगह कम है और लोग ज्यादा हो गए हैं, किसी को इसका पता ही नहीं था. Punjab | People flout social distancing norms at COVID-19 vaccination centre in Amritsar "I was afraid of contracting the virus inside the vaccination centre as people are not following social distancing norms," says a local pic.twitter.com/OgniCwdNaL Gujarat | People form long queues outside the COVID-19 vaccination center in Ahmedabad "Here we are vaccinating frontline workers & people above 45 years of age. We're taking 10 people at a time. We're vaccinating around 1000-1500 people in a day," says AMC Health Officer pic.twitter.com/eterk7HY2J
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




