
'वीर बाल दिवस सिख भावनाओं पर छूरा', हरसिमरत कौर का सरकार पर वार
AajTak
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार पर जमकर वार किए. हरसिमरत ने सरकार को हंगर इंडेक्स की रैंकिंग, किसानों की आय के मुद्दे पर घेरा तो वीर बाल दिवस को लेकर भी हमला बोला. हरसिमरत कौर ने वीर बाल दिवस मनाने के ऐलान को सिख भावनाओं पर छूरा बताया.
पंजाब के बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने राम रहीम को बार-बार मिल रही परोल, बिलकिस बानों के गुनहगारों को रिहा किए जाने का भी जिक्र किया और सजा पूरी करने के बावजूद जेल में बंद सिख बंदियों का मुद्दा भी उठाया. हरसिमरत ने सरकार को संसद में किसानों के मुद्दे पर भी घेरा वीर बाल दिवस को लेकर भी सरकार पर हमला बोला.
हरसिमरत कौर ने साहबजादों की जयंती को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने के ऐलान पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जिन्होंने सीना तानकर ये कह दिया कि भले ही हमारा सिर कलम कर दो लेकिन हम धर्म परिवर्तन नहीं करेंग, उनको आप वीर बाल कह रहे हो? हरसिमरत कौर ने इसे सिख भावनाओं को छूरा मारने जैसा बताया और कहा कि वे बाल नहीं, हमारे बाबा थे. उन्होंने कहा कि आज उनकी बदौलत ही एक धर्म देश का सबसे बड़ा धर्म है.
शिरोमणि अकाली दल की सांसद ने कहा कि सिख संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने सजा पूरी करने के बाद भी जेल में बंद सिख कैदियों का मुद्दा उठाया. हरसिमरत कौर ने कहा कि रेप का दोषी एक बाबा बार-बार परोल पर बाहर आ रहा है. बिलकिस बानो के गुनहगारों को रिहा कर दिया जाता है लेकिन सिख कैदी सजा पूरी होने के बाद भी जेल में बंद रहने को मजबूर हैं.
उन्होंने अच्छे दिन, किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को लेकर भी सरकार पर हमला बोला और ये भी कहा कि आज भारत हंगर इंडेक्स में 107वें नंबर पर है. उन्होंने कहा कि अब तो अच्छे दिन के सपने आने भी बंद हो गए हैं. हरसिमरत ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था.
हरसिमरत कौर ने कहा कि किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुई, खाद-बीज और कृषि के उपकरण जरूर महंगे हो गए. उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बजाय केंद्र ने नए कानून जरूर ला दिए थे. शिरोमणि अकाली दल की सांसद ने नोटबंदी को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार ने हर किसी को 15-15 लाख रुपये मिलने के ख्वाब दिखाए थे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




