
वीरभद्र फैमिली की नाराजगी, आनंद शर्मा के मंसूबों का टूटना, विधायकों की बगावत और अब क्रॉस वोटिंग... ऐसे हिमाचल में संकट में आई कांग्रेस
AajTak
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नैया डंवाडोल है. लेकिन ऐसी स्थिति अचानक नहीं आई. नई सरकार बनते ही राज्य में असंतोष के कुछ स्वर बुदबुदाने लगे थे, पर सीएम सुक्खू के कान बगावत की इन आवाजों को सुन नहीं पाए और नतीजा सबके सामने है. इस स्थिति के पीछे कुछ अधूरी महात्वाकांक्षाएं हैं तो कुछ पुराने विवाद.
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ज्यादा पुरानी नहीं है, मात्र 14 महीने पहले उत्तर भारत में कांग्रेस को जश्न मनाने की वजह देने वाली देवभूमि की ये कांग्रेस सरकार अब लड़खड़ाने लगी है. सीएम सुक्खू के सुख भरे दिन अब लदने वाले हैं और लगता है कि कुर्सी पर जमें रहने के लिए उन्हें तगड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है.
हिमाचल प्रदेश में असंतोष का ये बुलबुला यूं ही नहीं फूटा है. इस असंतोष की नींव तो तब ही पड़ गई थी जब चुनाव जीतने के बाद राज्य में सरकार बनाने की बारी आई. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में आई तो ये मौका पार्टी के लिए कई परेशानियां लेकर आई.
सीएम पद की दावेदारी के लिए कई नाम सामने आए. एक दावेदार तो स्वयं वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा सिंह थीं. वो रेस में सबसे आगे चल रही थीं.
प्रतिभा सिंह जिस शिमला जिले से ताल्लुक रखती हैं, वहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बढ़िया प्रदर्शन किया था और 8 में से 7 सीटें जीती थीं. तब माना जा रहा था कि प्रतिभा को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ज़्यादातर नजदीकी नेताओं का समर्थन हासिल है. इसलिए प्रतिभा सिंह की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को मज़बूत माना जा रहा था. प्रतिभा ने चुनाव के बाद कहा भी था कि वीरभद्र सिंह की विरासत और उनके परिवार को अनदेखा नहीं किया जा सकता है.
सीएम नहीं बन सकीं प्रतिभा
लेकिन प्रतिभा सिंह के लिए जो सबसे प्लस प्वाइंट था वही उनके लिए सबसे निगेटिव प्वाइंट भी बन गया. अगर प्रतिभा को कांग्रेस आलाकमान सीएम की कुर्सी सौंपती तो पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगता. इन आरोपों से केंद्र में पार्टी पहले ही जूझ रही थी. इन परिस्थितियों में 2013 से 2019 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह 59 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू बाजी मार ले गए और सीएम बन गए.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



