
'वीडियो कॉल रिसीव करते ही लड़की...' सेक्सटॉर्शन के शिकार बुजुर्ग ने बताई पूरी कहानी, डरकर ट्रांसफर किए 98 हजार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गैंग (sextortion gang) के एक ठग को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया है. यह आरोपी पीड़ितों को वॉट्सएप पर कॉल करता था. कॉल रिसीव होने के बाद लड़कियों के वीडियो प्ले करके स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेता था, फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलता था.
बुजुर्ग नागरिकों को सेक्सटॉर्शन (sextortion) के जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को शाहदरा पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये आरोपी बुजुर्ग नागरिकों को वीडियो कॉल करता था. कॉल पर दूसरी तरफ या तो आरोपी की महिला मित्र होती थी, जो कॉल रिसीव होने के साथ ही अपने कपड़े हटा देती थी या फिर आरोपी कोई अश्लील वीडियो प्ले कर देता था. इसके बाद वो सामने वाले के चेहरे के साथ स्क्रीन रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करता था.
वीडियो रिकॉर्डिंग (video recording) के बाद आरोपी सबसे पहले अलग सिम कार्ड से पीड़ित को वॉट्सअप कॉल करता था और खुद को अधिकारी बताकर डराने की कोशिश करता था. पीड़ित से कहता था कि अगर रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा. पुलिस का कहना है कि ऐसे केस में कई बार बुजुर्ग घबराकर आरोपी को पैसे दे देते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 71 साल का डॉक्टर सेक्सटॉर्शन का शिकार, लड़की ने आधी रात वीडियो कॉल कर वसूले थे 8 लाख, पुलिस के हत्थे चढ़े जालसाज
शाहदरा पुलिस थाने में गैंग के शिकार बुजुर्ग ने शिकायत की. इस शिकायत में कहा गया कि उनके नंबर पर एक वीडियो कॉल आया. जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक स्क्रीन पर एक लड़की ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. कुछ समय बाद किसी ने कॉल कर खुद को अधिकारी बताया और वीडियो वायरल न करने के बदले 98 हजार रुपये ले लिए.
इस शिकायत पर पुलिस ने सभी नंबरों की डिटेल निकाली तो पता चला कि एक मोबाइल मेवात के नूह इलाके में एक्टिव है, जिसके बाद पुलिस ने रेड करके सचिन नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सचिन के पास से मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
ट्रैकिंग के बाद पुलिस ने की छापेमारी

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










