
वीकेंड्स पर नहीं होगी टीवी शो की शूटिंग, महाराष्ट्र सीएम संग मीटिंग में हुआ फैसला: जेडी मजीठिया
AajTak
जेडी मजीठिया ने कहा- वीकेंड लॉकडाउन होने के कारण टीवी शो की शूटिंग शनिवार और रविवार को नहीं होगी. राज्य सरकार के नियमों के अनुसार प्रोडक्शन हाउस को सूचित किया गया है और उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट के अनुसार काम करना शुरू कर दिया है.
इंडियन फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर काउंसिल के चेयरमैन जेडी मजीठिया की 4 अप्रैल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मीटिंग हुई. इस मीटिंग में प्रोड्यूसर, ब्रॉडकास्टर, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन सभी मौजूद थे. सभी ने इस बारे में चर्चा की कि कोरोना के बढ़ते केसेज और लॉकडाउन का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर कैसे असर पड़ेगा और कैसे चीजें मैनेज करनी हैं. अब जेडी मजीठिया ने मीटिंग से जुड़ी डीटेल्स शेयर की हैं. जेडी मजीठिया ने कहा ये ETimes TV से बातचीत करते हुए जेडी मजीठिया ने कहा- "हमने 4 अप्रैल को माननीय सीएम उद्धव ठाकरे के साथ एक बैठक की थी और हम खुश हैं कि उन्होंने हमारी समस्याओं को समझा और पूर्ण लॉकडाउन की शुरुआत नहीं की. अब, उन्होंने हमें पांच दिन दिए हैं और हर ब्रॉडकास्टर को सोचना है और उसके अनुसार स्ट्रैटिजी बनानी है. मुझे पूरा यकीन है कि हर किसी के पास उनके शो, चैनल, मार्केटिंग के अनुसार एक योजना होगी.''More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












