
विवादों के बीच खुद कहां हैं पूजा खेडकर? मां मनोरमा के घर से लाइसेंसी पिस्तौल और गोलियां बरामद
AajTak
पुणे में खेडकर परिवार के बानेर रोड बंगले पर कुछ दिनों से ताला लगा हुआ था. लेकिन अब अचानक ये ताला खोल दिया गया है. बंगले के अंदर कौन लोग हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वाशिम छोड़ने के बाद ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर कहां गईं.
पुणे ग्रामीण पुलिस ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के घर से एक .25 वेब्ले एंड स्कॉट लाइसेंसी पिस्तौल और तीन गोलियां बरामद की हैं. बता दें कि मनोरमा ने 5 जून 2023 को मुलशी तहसील के धाधावली गांव में कुछ किसानों पर यही पिस्टल लहराया था. मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की किसानों से भूमि विवाद को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद उन्होंने पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाने की कोशिश की थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर गत दिनों वायरल हुआ था.
पुलिस ने मनोरमा, दिलीप और पांच अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. मनोरमा को गुरुवार को रायगढ़ जिले के महाड तालुका के हिरकनिवाड़ी में एक होमस्टे से गिरफ्तार किया गया था. पौड की एक अदालत ने उनको 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था. वहीं, उनके पति दिलीप पुणे में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजीत मारे की अदालत से 25 जुलाई तक अंतरिम अग्रिम जमानत प्राप्त करने में कामयाब रहे.
पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) पंकज देशमुख ने कहा, 'हमारी लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे के बीच बानेर में मनोरमा के बंगले की तलाशी. इस दौरान तीन जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल और उसका लाइसेंस बरामद हुआ. परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों की उपस्थिति में तलाशी ली गई. वीडियोग्राफी की गई. ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिसे आपत्तिजनक कहा जा सके.' एसपी देशमुख ने कहा कि मनोरमा से हिरासत में पूछताछ के दौरान, उन्होंने घटना के समय अपने साथ आए बाउंसरों और अन्य लोगों की पहचान की.
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम एफआईआर में नामित अन्य सभी लोगों की व्यक्तिगत भूमिकाएं स्थापित करेंगे और उनकी गिरफ्तारी पर फैसला लेंगे.' पुलिस ने कहा कि अदालत द्वारा दी गई अंतरिम सुरक्षा के कारण हम अब दिलीप को 25 जुलाई तक गिरफ्तार नहीं करेंगे. पुलिस द्वारा मामले में हत्या के प्रयास की धारा नहीं जोड़े जाने पर दिलीप ने मंगलवार 16 जुलाई को अग्रिम जमानत याचिका दायर की. दंगा, धमकी और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के अन्य सभी अपराध जमानती थे.
अदालत ने निर्देश दिया कि याचिका की सुनवाई और अंतिम निपटारा होने तक, गिरफ्तारी की स्थिति में, दिलीप को 30,000 रुपये के निजी बांड और इतनी ही राशि की एक या अधिक जमानत राशि देने पर रिहा किया जाना चाहिए. अदालत ने दिलीप को शिकायतकर्ता और गवाहों से किसी भी संचार माध्यम से संपर्क करने या उन्हें प्रभावित करने की कोशिश नहीं करने की हिदायत दी. देशमुख ने कहा, 'हम दिलीप खेडकर को 25 जुलाई तक गिरफ्तार नहीं करेंगे. हम अदालत के संज्ञान में लाकर अगली सुनवाई में उन्हें मिली जमानत का विरोध करेंगे. मामले में हत्या के प्रयास का आरोप जोड़ा गया है.'
वाशिम छोड़ने के बाद से पूजा का नहीं है अता-पता

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



