
'विपक्ष को विरोध का अधिकार, सरकार को उसे स्वीकार करना चाहिए', बोले नितिन गडकरी
AajTak
Agenda AajTak 2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एजेंडा आजतक 2022 में विपक्ष और राहुल गांधी पर अपनी बिल्कुल अलग राय रखी. उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष की टीका-टिप्पणियों को स्वीकार करना चाहिए. वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि हर किसी को मेहनत करने का अधिकार है.
Agenda AajTak 2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एजेंडा आजतक 2022 में देश विपक्ष और राहुल गांधी पर बात. कार्यक्रम में राहुल गांधी के सद्दाम हुसैन जैसे लुक वाले असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष में हैं और लोकतंत्र के यशस्वी होने के लिए जितनी रूलिंग पार्टी जरूरी है, उनका ही जरूरी विपक्ष है. उन्होंने कहा कि टीका-टिप्पणी करना विपक्ष का अधिकार होता है और रूलिंग पार्टी को उसे पूरी टॉलरेंस के साथ स्वीकार करना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि जहां तक राहुल गांधी की बात है. उनकी पार्टी विपक्ष में है. उन्हें जनता ने जिम्मेदारी दी है. उन्हें अच्छे विपक्ष का काम करना चाहिए.राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि हर आदमी को मेहनत करने का अधिकार है. जिसमें जितनी ताकत है, आजमा लो... यह लोकतंत्र है. वह बोले- अटलजी कहा करते थे कि हममें मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं.
इसके बाद अरविंद केजरीवाल बीजेपी के लिए कितना खतरा हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़े बनने की दो ही रेखा होती है. एक अपनी रेखा बड़ी कर लो या दूसरे की मिटा. मैं अपनी रेखा बड़ी करने पर विश्वास करता हूं. राहुल क्या कर रहे हैं, कौन यात्रा निकाल रहा है, कौन बैंड बजा रहा है, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. मैं अपना काम करता हूं. अपना काम लेकर जनता के पास जाऊंगा, अगर उन्हें मेरा काम समझ में आएगा तो मुझे दोबारा मौका दिया जाएगा.
एक शादी तो ठीक है लेकिन चार अस्वाभाविक है...
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेश में मुस्लिम देश में में कौन सा कोड लागू है? क्या किसी मुस्लिम देश में दो कोड हैं? क्या महिलाओं के साथ समान अधिकार नहीं होने चाहिए? क्या भारत के संविधान के मौलिक अधिकारों में महिलाओं के साथ भेदभाव किया है? उन्होंने कहा कि एक महिला से शादी करना तो ठीक है लेकिन चार शादियां करना अस्वाभाविक है. इसीलिए मुस्लिम समाज में भी जो शिक्षित वर्ग है, जो प्रोग्रेसिव लोग हैं वे एक ही शादी करते हैं.
उन्होंने कहा कि समाज में जो अच्छी बात है, उसे स्वीकार करना चाहिए ताकि गुणात्मक बदलाव आ सके. यह किसी धर्म-संप्रदाय के विरोध में नहीं है. मेरा मानना है कि इस तरह के मुद्दों पर राजनीति का चश्मा उतार कर मानवता के आधार पर उसका मूल्यांकन करना चाहिए और तभी हमें उसके मायने समझ में आएंगे.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










