
विपक्षी एकता की राह से फिर अलग चले शरद पवार! पीएम मोदी के साथ साझा करेंगे मंच
AajTak
तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है. इस कार्यक्रम में शरद पवार भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे. इस बारे में रोहित तिलक ने कहा कि शरद पवार इस समारोह में उपस्थित रहेंगे, लेकिन यह पुरस्कार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी दीपक तिलक के हाथों दिया जाता है.
तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम 1 अगस्त को सुबह 11 बजे एसपी कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाना है. इसकी पुष्टि ट्रस्ट से जुड़े रोहित तिलक ने की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि शरद पवार इस समारोह में उपस्थित रहने के लिए सहमत हो गए हैं, लेकिन यह पुरस्कार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी दीपक तिलक के हाथों दिया जाता है.
अजित की बगावत के बाद पहला मौका असल में यह पहला ऐसा मौका होगा, जब अजित पवार की बगावत के बाद शरद पवार और पीएम मोदी किसी कार्यक्रम में एक साथ मंच साझा करने वाले हैं. ऐसे में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या शरद पवार इस कार्यक्रम में जाएंगे. इस बारे में रोहित तिलक से पूछा गया कि क्या एनसीपी प्रमुख शरद पवार पीएम मोदी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देंगे. इस पर रोहित तिलक ने दोहराया कि शरद पवार इस समारोह में उपस्थित रहेंगे, लेकिन यह पुरस्कार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी दीपक तिलक के हाथों दिया जाता है.
परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिलक स्मारक ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी दीपक तिलक के हाथों प्रदान किया जाएगा. पुरस्कार समारोह एक अगस्त को सुबह 11 बजे एसपी कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया है.
ये नेता भी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद जब इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी तब रोहित तिलक ने कहा था कि यह आश्चर्य वाली बात है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. वहीं, पीएम मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने-अपने भाषणों में अपने विचार कैसे व्यक्त करेंगे. इतना ही नहीं, इसी कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस सीएम एकनाथ शिंदे, डीसीएम देवेन्द्र फड़नवीस, डीसीएम अजित पवार और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे मौजूद रहेंगे. यानी कि चाचा से बगावत के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर एक साथ शरद पवार और अजित पवार भी आमने-सामने होंगे.
रोहित तिलक ने कहा था कि आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत देश ने बहुत कुछ हासिल किया है. इस मिशन के कारण देश के प्रति जागरूकता और प्रेम बढ़ा है. आत्मनिर्भर भारत ने देश को प्रगति की सीढ़ियां चढ़ने में मदद की. साथ ही नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने और भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है.
कांग्रेस नहीं है खुश उधर, तिलक स्मारक के इस पुरस्कार की घोषणा के बाद से कांग्रेस इससे नाखुश ही है. पुणे कांग्रेस इकाई ने पहले भी यह मुद्दा राहुल गांधी के समक्ष उठाया था. शहर कांग्रेस इकाई का मानना है कि मोदी तिलक की विचारधारा से कोसों दूर हैं. इसलिए कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि यह तिलक परिवार की अप्रासंगिक पसंद है. रोहित तिलक पुणे कांग्रेस का हिस्सा हैं और पहले कसाबा से चुनाव लड़ चुके हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



