
विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तान पर निशाना, 'जोखिम भरा देश होने के लिए बड़ा होने की जरूरत नहीं'
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रायसीना डायलॉग में पाकिस्तान पर निशाना साधा है. उन्होंने वैश्विक व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि इसका हिसाब-किताब करने की जरूरत है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए पश्चिमी देशों को भी खरी-खरी सुनाई है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रायसीना डायलॉग के दूसरे दिन बिना नाम लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए Risky Country (जोखिम भरा देश) शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि जरूरी नहीं कि अगर कोई देश छोटा हो तो वो जोखिम भरा नहीं हो सकता. जोखिम भरा देश होने के लिए बड़ा होने की जरूरत नहीं है.
रायसीना डायलॉग भू-राजनीति पर वैश्विक चर्चा के लिए भारत का अहम कॉन्फ्रेंस है जिसमें 125 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन विदेश मंत्री जयशंकर ने कई मुद्दों पर बात की जिसमें उन्होंने वैश्विक व्यवस्था और रिस्की देशों से दुनिया को होने वाले खतरों पर बात की.
जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था दुनिया के लिए उसी तरह जरूरी है जैसे कि किसी देश के लिए घरेलू व्यवस्था.
रिस्की देश होने के लिए आपको छोटा-बड़ा होने की जरूरत नहीं
जयशंकर ने कहा कि अगर दुनिया में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था नहीं होगी तो कई तरह के खतरे पैदा हो जाएंगे. उन्होंने कहा, 'अगर कोई वैश्विक व्यवस्था नहीं रहेगी तो सिर्फ बड़े देशों को ही फायदा नहीं होगा बल्कि जो देश अतिवादी रुख अपनाएगा, वो अव्यवस्था को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेगा.'
इसके बाद उन्होंने साफ कहा कि एक "जोखिम भरा" देश होने के लिए, किसी को बड़ा देश होने की जरूरत नहीं है. उनका इशारा पाकिस्तान की तरफ था जिसे लेकर भारत का कहना है कि वो घटते संसाधनों के बावजूद आतंकवाद को स्पॉन्सर करना जारी रखे हुए है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








