
विदेश जाने की चाहत में बेटे ने कराई पिता की हत्या, चचेरे भाई को दी थी 1 लाख की सुपारी
AajTak
राजकोट में एक बेटे ने इजराइल जाने के लिए पैसों के लालच में अपने पिता की हत्या करवाई. उसने अपने चचेरे भाई को 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी. आरोपी पहले दवा से हत्या करवाना चाहता था, लेकिन असफल होने पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कराई. मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
राजकोट जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने विदेश जाने की लालसा और पैसों के लालच में अपने ही पिता की हत्या करवा दी. इस हत्या को अंजाम देने के लिए उसने अपने चचेरे भाई को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस ने मामले की सच्चाई सामने लाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना 9 दिसंबर 2025 की है. राजकोट जिले के उपलेटा तालुका के चारेलिया गांव के बाहरी इलाके में 50 वर्षीय कानाभाई जोग की मौत की सूचना पुलिस को मिली. शुरू में मृतक के भतीजे विरम जोग ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है. वह राजपरा से धंक गांव जाते समय कथित तौर पर एक्सीडेंट का शिकार हुए थे और खेत में लाते समय दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: मां-बेटे ने मिलकर पिता का सीना चीर डाला, रिश्तों का कातिलाना खेल से दहल उठा राजकोट
लेकिन पुलिस को शुरुआत से ही कहानी संदिग्ध लगी. घटनास्थल, बयान और परिस्थितियां मेल नहीं खा रही थीं. इसी शक के आधार पर पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की और जल्द ही सच सामने आने लगा.
बेटी की शिकायत और जांच में खुली साजिश
संदेह बढ़ने पर मृतक काना जोग की 22 वर्षीय बेटी देवी जोग ने अपने चचेरे भाई विरम जोग के खिलाफ भायावदर पुलिस स्टेशन में धारा 103(1), 217(B) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया. पुलिस पूछताछ में विरम टूट गया और उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









