
विदेशी युवक-युवती कोकीन और नशीली गोलियों के साथ पकड़े... गुरुग्राम पुलिस का एक्शन
AajTak
गुरुग्राम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी मूल के एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है. इन दोनों के पास से कोकीन और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं. यह गिरफ्तारी सुशांत लोक इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जहां आरोपियों के नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है.
गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के मामले में विदेशी मूल के एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के कब्जे से कोकीन और प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं. गिरफ्तारी गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में डी-ब्लॉक से हुई है.
एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई सिकंदरपुर क्राइम यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर की. पुलिस को सूचना मिली थी कि डी-ब्लॉक में कुछ विदेशी नागरिक नशे की तस्करी और आपूर्ति में लगे हुए हैं. इस सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की, जहां एक युवक और युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया.
दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 15.70 ग्राम कोकीन और 29 नशीली गोलियां बरामद की गईं. पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान स्टानर के रूप में हुई है, जो अफ्रीकी मूल का नागरिक है, जबकि युवती की पहचान एटिनहुनवा एटिनोसा उर्फ अहुनवा के रूप में हुई है, जो नाइजीरियन नागरिक है.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में यूपी की तर्ज पर कार्रवाई, अवैध कारोबारियों और नशा तस्करों पर चला सीएम धामी का बुलडोजर
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इनके पीछे किस नेटवर्क का हाथ है.
पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह न केवल गुरुग्राम में, बल्कि आसपास के बड़े इलाकों में भी ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था. यह भी जांच की जा रही है कि दोनों आरोपियों के वीजा की वैधता क्या है और वे भारत में कब से रह रहे थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












