
'विदेशी मेहमानों को सपेरे दिखाती थी कांग्रेस,' अहमदाबाद में बोले पीएम मोदी
AajTak
अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. पीएम ने विदेशों में भारत के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र किया और कहा- आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है, भारत के पराक्रम पर है. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के ऑफिशियल सिलबेस में योग सिखाया जाता है. ये देखकर, ये सुन कर भारत का मान बढ़ता है. यह सब मोदी नहीं कर रहा है, आपके वोट के बल पर हो रहा है.
गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में लगातार दूसरे दिन रोड शो किया. उसके बाद पीएम मोदी ने विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए परिवार पहले है और बीजेपी के लिए देश पहले. जब बाहरी लोग भारत आते थे तो कांग्रेस ने सपेरे दिखाए और हमने बाहरी लोगों को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सबसे बड़ा स्टेडियम और विकास कार्य दिखाए. हमारे देश के ईमानदार करदाताओं ने बहुत योगदान दिया है. कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया. घोटाले किए. कांग्रेस अपने परिवार को पालती है.
पीएम ने विदेशों में भारत के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र किया और कहा- आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है, भारत के पराक्रम पर है. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के ऑफिशियल सिलबेस में योग सिखाया जाता है. ये देखकर, ये सुन कर भारत का मान बढ़ता है. यह सब मोदी नहीं कर रहा है, आपके वोट के बल पर हो रहा है. यूक्रेन में भारी युद्ध हुआ. स्थिति बहुत खराब थी. हमारे देश के 20 हजार से ज्यादा बच्चे वहां फंसे हुए थे, लेकिन सभी छात्र सकुशल वापस लौटे. मुस्लिम देशों में भारत के हिंदू मंदिर बन रहे हैं. अमेरिका, यूरोप, कनाडा या ऑस्ट्रेलिया... भारतीय गर्व से जी रहे हैं और ये सब आपके एक वोट की वजह से संभव हो पाया है. आपके एक वोट से सब हो रहा है.
आप मेरा एक काम कर देना...
मोदी ने कहा कि आप मेरा एक काम कर दो. थोड़े दिन रह गए हैं और घर-घर जाकर कहना कि हमारे नरेंद्र भाई आए हैं. पीएम मोदी मत कहो. ये दिल्ली के लिए... कहो हमारे नरेंद्र भाई आए और उन्होंने 'प्रणाम' भेजा है. मतदान केंद्रों पर जाओ और सारे रिकॉर्ड तोड़ दो. गुजरात को नरेंद्र और भूपेंद्र जैसे ड्राइवर की जरूरत है. इस बार सभी कमल का बटन दबाएं. यहां सभी सीटों पर कमल हो और सबसे ज्यादा वोटिंग हो.
आज हमारी अर्थव्यवस्था 5वें नंबर पर आ गई
मोदी ने कहा- गुजरात में इतना विकास हुआ है जो कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है. यहां के व्यवसायी इसके बारे में जानते हैं. जब हमारा भारत आजाद हुआ तो अर्थव्यवस्था के मामले में हम छठवें स्थान पर थे. 2014 में हम 10वें स्थान पर थे. ये कांग्रेस की वजह से हुआ कि हम 10वें स्थान पर खिसक गए. आपके आशीर्वाद से मैं दिल्ली गया और सिर्फ 8 साल में हम 5वें स्थान पर पहुंच गए. जबकि 250 से ज्यादा वर्षों तक हम पर शासन करने वाले अंग्रेज छठवें स्थान पर थे. कांग्रेस का मतलब परिवारवाद और ध्रुवीकरण की राजनीति रहा है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




