
विजय दिवस: ‘हमें पाकिस्तान के कुछ हिस्से पर कब्जा करने की इजाजत मिलनी चाहिए थी’, बोले वीपी मलिक
AajTak
करगिल से लेकर नई दिल्ली तक जवानों को सलाम किया जा रहा है. उस जंग में पाकिस्तान को मात देने वाले तत्कालीन सेना प्रमुख वीपी मलिक ने इस मौके पर अहम बयान दिया है.
देश आज करगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह मना रहा है. करगिल से लेकर नई दिल्ली तक जवानों को सलाम किया जा रहा है. उस जंग में पाकिस्तान को मात देने वाले तत्कालीन सेना प्रमुख वीपी मलिक ने इस मौके पर अहम बयान दिया है. वीपी मलिक का कहना है कि जब करगिल में भारतीय जवानों ने सफलता हासिल की, तब हमें पाकिस्तानी ज़मीन पर कब्जे की इजाजत मिलनी चाहिए थी. अंग्रेज़ी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को वीपी मलिक ने बताया कि जब जंग शुरू हुई थी, तब हम सभी हैरान थे क्योंकि पाकिस्तान की ओर से एक सरप्राइज़ की तरह था. इंटेलिजेंस की कमी के कारण घुसपैठियों को लेकर काफी कन्फ्यूजन था. शुरुआती लाइन पर कुछ झटका लगा, जिसके बाद घुसपैठिए गायब हुए. वीपी मलिक ने कहा कि लेकिन कुछ वक्त बाद जब भारतीय जवान करगिल में जीत लेकर आश्वस्त हो गए थे, तब उन्हें एलओसी के पार पाकिस्तानी जमीन पर कब्जे की इजाजत मिलनी चाहिए थी. वीपी मलिक के मुताबिक, करगिल की जंग ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को पूरी तरह से बदलकर कर रख दिया. तत्कालीन सेना प्रमुख के मुताबिक, तब अटल बिहारी वाजपेयी के लिए ये बहुत बड़ा झटका था क्योंकि कुछ वक्त पहले ही वो पाकिस्तान से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे थे. जब ये कन्फर्म हुआ कि घुसपैठ करने वाले कोई आम घुसपैठिए नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना के लोग हैं, तब अटल बिहारी वाजपेयी ने नवाज़ शरीफ से कहा था कि आपने पीठ में छुरा घोंपा है. गौरतलब है कि मई 1999 में शुरू हुई करगिल की जंग में भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी थी. मई में शुरू हुई जंग जुलाई तक चली और 26 जुलाई को भारत सरकार ने अपनी जीत का ऐलान कर दिया. इसी दिन को विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है.
दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







