
विक्रमादित्य सिंह ने की हिमाचल रेजिमेंट बनाने की मांग, कहा- सेना में राज्य का अलग प्रतिनिधित्व होना चाहिए
AajTak
मंडी से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल रेजीमेंट बनाने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा हों या सौरभ कालिया, जिस तरह से उन्होंने हिमाचल के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, अब समय आ गया है जब सेना में प्रदेश का अलग प्रतिनिधित्व होना चाहिए.
लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां से बीजेपी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने सूबे के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह पर भरोसा जताया है. दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जनसभाओं में एक दूसरे पर कटाक्ष और तंज कसने का एक भी मौका गंवा नहीं रहे. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे.
इस बीच विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल रेजिमेंट बनाने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा, 'कैप्टन विक्रम बत्रा हों या सौरभ कालिया, जिस तरह से उन्होंने हिमाचल के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, अब समय आ गया है जब सेना में प्रदेश का अलग प्रतिनिधित्व होना चाहिए. मैं इस मुद्दे को लोकसभा में पूरी गंभीरता से उठाऊंगा कि भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश की भी एक रेजिमेंट हो.'
विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा, 'मैं जानता हूं कि डिफेंस में राज्यों को प्रमुखता (राज्य के नाम पर रेजिमेंट का नाम) नहीं दी जाती, लेकिन क्षेत्रीय आकांक्षाओं और रक्षा बलों में हिमाचल के युवाओं के उच्च प्रतिनिधित्व को देखते हुए, समय आ गया है कि जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया उनको उचित सम्मान देने के लिए सेना में राज्य के नाम पर एक अलग रेजिमेंट होनी चाहिए है.'
कंगना को शुरू करना चाहिए अपना कॉमेडी शो: विक्रमादित्य
मंडी संसदीय सीट पर बीजेपी प्रत्याशी से मिल रही चुनौती पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'हिमाचल में कंगना के मनोरंजन का समय खत्म हो गया है. वह कपिल शर्मा जैसे हास्य कलाकारों को प्रतिस्पर्धा दे रही हैं. उन्हें मुंबई वापस जाकर अपनी फिल्में पूरी करनी चाहिए या कॉमेडी नाइट्स विद कंगना रनौत नाम से नया कॉमेडी शो शुरू करना चाहिए. मैं उनसे कठिन सवाल पूछता हूं, लेकिन वह हमेशा मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाकर बचने की कोशिश करती हैं. उन्होंने ऐसे बयान दिए हैं जिन्हें सुनने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.''माता-पिता न हों तो विक्रमादित्य की जमानत जब्त हो जाएगी'
बता दें कि विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को लेकर एक विवादित बयान दिया था और कहा था कि वह जिन मंदिरों में जा रही हैं, उन्हें धोकर पवित्र करना पड़ेगा. इस पर कंगना ने जवाब देते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया. कंगना ने विक्रमादित्य को बिगड़ैल शहजादा बताते हुए कहा था कि अगर वह अपने माता-पिता के नाम पर वोट मांगना बंद कर दें तो मंडी से उनकी जमानत जब्त हो जाएगी. कंगना ने कहा था कि वह आज जो भी हैं अपने दम पर हैं, जबकि विक्रमादित्य की पहचान उनके मां-बाप से है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










