
वाराणसी में स्टारबक्स ने खोला अपना आउटलेट, कॉफी के एक कप के लिए लोगों ने किया ऐसा
AajTak
स्टारबक्स ने वाराणसी में अपना पहला आउटलेट खोला है. शुरुआत में कहा गया कि स्टारबक्स की कॉफी बहुत महंगी होती है इसलिए स्टोर शायद ही चले. लेकिन वहां जिस तरह लोगों की भीड़ लगी है पूरा सोशल मीडिया हैरान है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
भारत जैसे देश में हमेशा ही ब्रांड्स लोगों के बीच लक्जरी से ज्यादा शो-ऑफ का माध्यम रहे हैं. किसी छोटे शहर में बड़े ब्रांड के आने भर की खबर, लोगों के बीच जो एक्साइटमेंट पैदा करती है, देखने वाला होता है. लेकिन छोटे शहरों में आने वाले बड़े ब्रांड्स के सामने चुनौतियां भी काफी रहती हैं. सवाल रहता है कि क्या ये छोटे शहरों में अपने पैर पसार पाएंगे? जवाब दिया है दुनिया की मशहूर कॉफी चेंस में शुमार स्टारबक्स ने.
स्टारबक्स ने यूपी के वाराणसी में अपना पहला स्टोर खोला, तो डिबेट तेज हो गई कि, क्या इस छोटे शहर की जनता स्टारबक्स की महंगी कॉफी को खरीद पाएगी? शहर के पहले आउटलेट पर जैसी लोगों की भीड़ है उसने सारी बहस को विराम दे दिया है.
इंटरनेट पर कई वीडियो और तस्वीरें साझा हुई हैं जिनमें कॉफ़ी शॉप के अंदर भारी भीड़ है. वहीं आउटलेट के बाहर भी लंबी कतार लगी है जिनमें खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं.
@aaraynsh नाम के यूजर ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि पहले लोग ये कह रहे थे कि स्टारबक्स छोटे शहर में कभी कामयाब नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग शायद ही कभी 300 रुपए की कॉफी खरीदें. और अब जबकि आउटलेट खुल गया है नजारा कुछ अलग है.
People earlier : Starbucks wouldn't succeed in small towns because nobody would buy a ₹300 coffee. Meanwhile Varanasi : pic.twitter.com/KYfSJt1WQ3
वीडियो देखें तो मिलता है कि स्टोर की हर एक सीट पर लोगों ने कब्ज़ा किया हुआ है. जबकि तमाम लोग स्टोर के बाहर खड़े हैं जो इस ग्लोबल ब्रांड की कॉफी पीने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं. जिस हिसाब से आउटलेट की पार्किंग बाइक्स से फुल है साफ़ पता चलता है कि स्टारबक्स अपनी मुहीम में कामयाब हुआ है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












