
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विवि में सहेजी जाएंगी सवा लाख पांडुलिपियां, सुरक्षित रखा जाएगा प्राचीन ज्ञान
AajTak
ये पांडुलिपिया देवनागरी, खरोष्ठी, मैथिली, उड़िया, गुरुमुखी,तेलगु, कन्नड़ और संस्कृत की विभिन्न लिपियों में लिखी गई हैं. लगभग ऐसी सवा लाख दुलर्भ पांडुलिपियां वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन पुस्तकालय में संरक्षित हैं. इन्हीं खास पांडुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन ने काम शुरू कर दिया है.
हजारों वर्षों के प्राचीन भारतीय ज्ञान को विद्वानों के द्वारा पांडुलिपियों में उकेरा गया था, लेकिन बीतते वक्त के साथ इनके संरक्षण और संवर्धन पर ध्यान न देने की वजह से इस ज्ञान का प्रचार-प्रसार न हो सका. जिसके चलते ज्ञान का भंडार होने के बावजूद यह पांडुलिपियां ग्रंथालयों और संग्रहालयों में धूल फांकती रह गईं. देर ही सही तमाम विषयों के ज्ञान को समेटी इन पांडुलिपियों को सहेजने का बीड़ा भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय ने उठा लिया है. इस कड़ी में राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन की टीम वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंची. जहां 11वीं शताब्दी से लेकर लगभग 300 साल पुरानी सवा लाख पांडुलिपियों को सहेजने का काम शुरू हो गया है.
ये प्राचीन ग्रंथ हैं शामिल श्रीमद्भागवतम् (पुराण) संवत-1181 देश की प्राचीनतम कागज आधारित पाण्डुलिपि, भगवद्गीता - स्वर्णाक्षरों में लिपि, दुर्गासप्तशती कपड़े के फीते पर दो इन्च चौड़ाई रील में अतिसूक्ष्म (संवत 1885 मैग्नीफाइड ग्लास से देखा जा सकता है), रासपंचाध्यायी (सचित्र)- पुराणोतिहास विषय से युक्त-देवनागरी लिपि (स्वर्णाक्षर युक्त) इसमें श्रीकृष्ण जी के सूक्ष्म चित्रण निहित, कमवाचा (त्रिपिटक पर अंश), वर्मी लिपि- लाख पत्र पर स्वर्ण पॉलिश, ऋग्वेद संहिता भाष्यम इसके साथ ही लाह, भोजपत्र, कपड़ा काष्ठ सहित कागज पर लिपिबद्ध पांडुलिपियां शामिल हैं.
विभिन्न लिपियों में लिपिबद्ध हैं पांडुलिपियां इसके साथ ही ये पांडुलिपिया देवनागरी, खरोष्ठी, मैथिली, उड़िया, गुरुमुखी,तेलगु, कन्नड़ और संस्कृत की विभिन्न लिपियों में लिखी गई हैं. लगभग ऐसी सवा लाख दुलर्भ पांडुलिपियां वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन पुस्तकालय में संरक्षित हैं. इन्हीं खास पांडुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन पहुंची. खास बातचीत में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि लंबे समय से विवि की लाइब्रेरी में सभी पांडुलिपियां धूल फांक रही थीं. इसको सहेजने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन की टीम आई है.
3 साल तक चलेगा काम अब लगभग 3 साल तक सवा लाख पांडुलिपियों को सहेजने का काम होगा. जिसको प्रशिक्षण प्राप्त 40 लोगों की टीम अंजाम देगी. संरक्षण के बाद सवा लाख पांडुलिपियां न केवल वर्तमान, बल्कि अगली पीढ़ी और देश के भी काम आएगी. उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 5 करोड़ रुपए मिले हैं. जो पहले चरण के काम के लिए है. आगे इसमें और दो चरण हैं.
संपूर्णानंद संस्कृत विवि में सहेजी जाएंगी पांडुलिपियां पांडुलिपियों को सहेजने के लिए विवि पहुंचे राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के निदेशक डा. अनिर्वाण दास ने खास बातचीत में बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा पांडुलिपियों में निहित है. पांडुलिपि मिशन ने पिछले दो दशक से 52 लाख पांडुलिपियों का सूचीकरण किया है. अब आगे तीन साल तक वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विवि में सवा लाख पांडुलिपियों के सहेजने के लिए आए हैं.
पूरे देश में 52 लाख पांडुलिपियां उन्होंने बताया कि इसमें वैदिक परंपरा, उपनिषद, न्याय और 64 कलाओं की भी पांडुलिपियां है. उन्होंने बताया कि पूरे देश में लगभग 52 लाख पांडुलिपियों का पता चला है. लेकिन कई पांडुलिपियां सूचिबद्ध नहीं हुई है. इस तरह पूरे देश में एक करोड़ से ज्यादा पांडुलिपियां मौजूद है. उन्होंने बताया कि पांडुलिपियों का संरक्षण क्यूरेटिव और प्रिवेंटिव तरीके से किया जाएगा. इससे पांडुलिपि का लाइफ बढ़ जाएगी. संरक्षण से सबसे ज्यादा फायदा छात्रों को होगा जो इसपर रिसर्च कर पाएंगे. भारत में प्रादेशिक भाषाओं में भी पांडुलिपियां है. इनको डिजिटलीकरण करके संरक्षण किया जाएगा. अब समय आ गया है जब ऐसी पांडुलिपियां सभी के सामने लाई जाएगी

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



