
वारदात: नेशनल हीरो रेसलर कैसे बन गया पुलिस का ‘वॉन्टेड’?
AajTak
कहानी एक ऐसे नेशनल हीरो की जो कुछ दिन पहले तक रेसलिंग की दुनिया में युवाओं के लिए हीरो था. लेकिन अब पुलिस उसे अब मर्डर के मामले में तलाश रही है.
एक नेशनल हीरो, जो दो ओलंपिक मेडल जीतने वाला इकलौता हिंदुस्तानी है. जिसके नाम पर वर्ल्ड टाइटल है, कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 बार गोल्ड मेडल का खिताब जीत चुका है. इतना ही नहीं, पद्मश्री पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न जैसे अवॉर्ड जीत चुका है, करोड़ों के इनाम पा चुका है लेकिन आज उसी हीरो पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रख दिया है. वक़्त का पहिया ऐसा घूमा कि ये सारी की सारी उपलब्धियां धरी रह गईं, यूं कहिए कि कामयाबी की चकाचौंध में की गई सिर्फ एक ग़लती से शोहरत का तिलिस्म कुछ इस तरह टूटा कि सालों की इज़्ज़त एक ही झटके में मिट्टी में मिल गई और बंदे की तलाश में अब दिल्ली पुलिस ना सिर्फ़ गैर ज़मानती वारंट लेकर देश का कोना-कोना छान रही है, बल्कि गिरफ्तारी से नाकाम रहने के बाद पुलिस ने जिसके नाम पूरे 1 लाख रुपये का इनाम भी रख दिया है. यानी जो शख़्स कल तक सिर्फ़ दिल्ली का ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया का हीरो था, देश के नौजवान जिसके नक्शे क़दम पर चलने का ख्वाब देखते थे, वो देखते ही देखते पुलिस और क़ानून की नज़र में एक मुल्ज़िम बन गया और मुल्ज़िम भी ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि अपहरण और क़त्ल जैसे संगीन जुर्म का. ये कहानी बेशक किसी फिल्म की मानिंद हो, लेकिन देश के सबसे क़ामयाब और सबसे नामचीन पहलवान सुशील कुमार की ज़िंदगी का यही सच है. उसी सुशील कुमार की, जो हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकल कर अपनी मेहनत और टैलेंट की बदौलत कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय फलक पर छा गए. जिन्होंने एक के बाद एक ढेरों खिताब अपने नाम कर ना सिर्फ अपना बल्कि पूरे देश का नाम कई बार रौशन किया. नामालूम कितने नौजवान उनकी तरह पहलवानी करने का ख्वाब देखने लगे, कुछ ऐसे भी थो जो शायद उनसे रश्क करने लगे.अचानक कैसे सबकुछ बदल गया? सुशील कुमार की ज़िंदगी में तब तक सबकुछ ठीक चल रहा था, जब तक 4 मई 2021 की तारीख़ नहीं आई थी. क्योंकि यही वो दिन था जिस रोज़ सुशील कुमार की तक़दीर के पहिये ने ऐसी करवट ली कि एकाएक सबकुछ बदल गया. पुलिस की मानें तो इस रोज़ सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ मॉडल टाउन के M ब्लॉक इलाके में मौजूद एक फ्लैट में पहुंचे और उनके साथियों ने फ्लैट में रहनेवाले सागर धनखड़ नाम के एक लड़के को उसके तीन साथियों समेत किडनैप कर लिया. सागर खुद भी सुशील कुमार का बड़ा फैन और कुश्ती का नेशनल जूनियर चैंपियन था. चूंकि सुशील कुमार की गिनती देश के सबसे नामी और बड़े पहलवानों में होती है, तो उनके गुर्गों ने जब सागर और उसके दोस्तों को बताया कि सुशील कुमार खुद उसके फ्लैट के बाहर उससे मिलने आए हैं, तो सागर उसके साथी खुद ही चलकर फौरन उनकी कार के पास आ गए. फ्लैट के बाहर सचमुच सुशील एक होंडा सिटी कार में अपने कुछ और साथियों के साथ बैठे हुए थे और यहां उन्होंने गन प्वाइंट पर सागर और उसके साथियों को गाड़ी में बैठा लिया.
आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




