
'वायरस न लग जाए', उन मां-बेटी की कहानी जो कोरोना शुरू होने के बाद 3 साल से कमरे में लॉक थीं, पुलिसवालों ने दरवाजा तोड़कर निकाला
AajTak
डॉक्टर का कहना है कि महिलाएं सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित हैं और पिछले सात साल से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन कोरोना के डर ने शायद उनकी इस बीमारी को बढ़ा दिया है.
दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना का कोहराम मचता नजर आ रहा है. चीन में एक बार फिर से कोरोना बेकाबू है. जिसको लेकर सभी देश चिंता में हैं. इस महामारी ने जहां एक तरफ मौत का तांडव मचाया तो दूसरी तरफ लोगों को दिमागी तौर से भी काफी चोट पहुंचाई. कोरोना के दौरान लागू किये गए लॉकडाउन के चलते डिप्रेशन के मामलों में इजाफा देखा गया. कुछ मामले तो इस कदर परेशान करने वाले थे कि डिप्रेशन से जूझते हुए लोग आत्महत्या की तरफ बढ़ गए. इसी कड़ी में आंध्रप्रदेश के काकीनाडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक 44 वर्षीय महिला के मणि और उनकी 21 वर्षीय बेटी के दुर्गा भवानी ने अपने घर के एक छोटे से कमरे में खुद को बंद कर लिया.
दोनों ने वायरस की चपेट में आने के डर से खुद को पिछले तीन साल से एक कमरे में बंद कर रखा है. बंद भी ऐसा कि बीते तीन साल से उन्होंने ना ही किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात की और ना ही सूरज की रौशनी देखी. चार महीने पहले महिला ने अपने पति सुरी बाबू से मिलने से भी इनकार कर दिया, तब जब वो उनके लिए खाना लेकर पहुंचा था. लेकिन हाल ही में कमरे के अंदर से चीखने की आवाज सुनकर वो घबरा गया और तत्काल अथॉरिटी के अधिकारियों को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस और अथॉरिटी के अधिकारियों ने मिलकर कमरे का दरवाज़ा तोड़ा.
कमरे का दरवाजा खुलते ही हर कोई कमरे की हालत देखकर हैरान था. कमरे में सब अस्त-व्यस्त था और दोनों मां-बेटी एक कंबल में छिपे हुए थे. कई घंटों चली मशक्कत के बाद दोनों को कमरे से बाहर आने के लिए राजी किया जा सका. जिसके बाद दोनों को पास के ही एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. जहां डॉक्टर दोनों की मानसिक और शारीरिक स्थिति की जांच भी हुई. जिसमें डॉक्टर्स का कहना है कि दोनों ही शारीरिक रूप से तो स्थिर हैं लेकिन मानसिक स्थिति को समझने के लिए एक मनोचिकित्सक की निगरानी में रखा गया है.
डॉक्टर का कहना है कि महिलाएं सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित हैं और पिछले सात साल से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन कोरोना के डर ने शायद उनकी इस बीमारी को बढ़ा दिया है. एक सब्जी विक्रेता, सुरी बाबू ने कहा कि यह सब महामारी के शुरुआती दिनों में महिलाओं को मास्क पहनने और घर के अंदर रहने के लिए कहने के साथ शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि कोविड से हुई मौतों के बारे में सुनकर दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि दुर्गा, स्प्रिचुअल किताबें पढ़ती थी और उसे लगता था कि कोई उसे और उसके परिवार को मारने के लिए जादू-टोना कर रहा है. ये भी देखें -

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










