
वायरल वीडियो ने कैसे लड़के को दिलाई 35 लाख की गाड़ी, 11 लाख कैश!
AajTak
16 साल के एक लड़के की गाड़ी बवंडर के चपेट में आ गई. वो पलटी मारते दिखती है. गाड़ी 360 डिग्री घूमकर फिर से जमीन पर लैंड कर जाती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद शेवरले कंपनी ने लड़के को एक नई कार गिफ्ट की.
तूफान में एक लड़के के ट्रक के पलटी मारने का वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद शेवरले कंपनी ने उस लड़के को एक नया कार देने का फैसला किया. ये लड़का अमेरिका के टेक्सास का रहनेवाला है. जहां हाल ही में बवंडर (Tornado) ने भारी तबाही मचाई थी.
बवंडर की चपेट में आए 16 वर्षीय रिले लियोन का ट्रक 360 डिग्री पलट गया था. और फिर पलटकर सीधा हो जाता है. हालांकि इस घटना के बाद लियोन वीडियो में ट्रक को चलाते दिखता है. लेकिन उसके ट्रक को बवंडर ने भारी नुकसान पहुंचाया था.
डलास न्यूज स्टेशन KXAS से बातचीत में लियोन ने कहा- गाड़ी अभी भी स्टार्ट हो जाती है, लेकिन वो ठीक से नहीं चलती है. जिसके बाद एक फेसबुक पोस्ट में शेवरले कंपनी ने बयान जारी किया.
ब्रूस लोरी शेवरले कार डीलरशिप के फेसबुक पेज के जरिए जानकारी दी गई है कि कंपनी लियोन को एक रेड 2022 Silverado 1500 LT All Star Edition कार गिफ्ट देने जा रही है. अमेरिका में जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है. पोस्ट में लिखा गया- हमलोग शुक्रगुजार हैं कि लियोन सेफ है. ऐसे डरावने सिचुएशन में भी उसने जबरदस्त ड्राइविंग की.
शेवरले कंपनी की तरफ से वो ट्रक लियोन को मिल गया है. इसके अलावा उसे लगभग 11 लाख 45 हजार रुपए का चेक दिया गया है. जिससे बवंडर में हुए नुकसान की भरपाई हो सके. इसके अलावा डीलरशिप ने ऐलान किया है कि बवंडर में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अमेरिकन रेड क्रॉस डिजास्टर रिलीफ फंड को लगभग 38 लाख रुपए देगा.
रिपोर्ट के मुताबिक लियोन तब Whataburger में एक जॉब के इंटरव्यू के लिए गया था. लौटते समय वो बवंडर की चपेट में आ गया था. KXAS से बातचीत में लियोन ने कहा- मुझे मेरे एक दोस्त ने फोन किया था. और बताया कि मेरी नौकरी पक्की हो गई है. सबकुछ सही चल रहा था.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












