
वाकयुद्ध के बाद ब्रिटेन के लिए रवाना हो रहे जेलेंस्की, ट्रंप भी छुट्टी मनाने फ्लोरिडा पहुंचे
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को अमेरिका के दौरे के दौरान ट्रंप और जेडी वेन्स के साथ हुई असफल बैठक के बाद बिना मिनरल डील या सुरक्षा गारंटी के लौटना पड़ रहा है. वह ब्रिटेन जा रहे हैं, जहां वह यूक्रेन 'समिट' में हिस्सा लेंगे. जेलेंस्की ने ट्रंप से यूक्रेन का समर्थन करने की अपील की थी, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही.
अमेरिका की अपनी यात्रा के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की बिना किसी मिनरल डील या सिक्योरिटी गारंटी के ब्रिटेन के लिए रवाना हो रहे हैं. व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बैठक कुछ ठीक नहीं रही. दोनों नेता बातचीत के बीच भिड़ गए और ट्रंप ने कई गंभीर आरोप भी लगाए. जेलेंस्की को उम्मीद थी कि वह ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का समर्थन करने से रोक सकेंगे, लेकिन इसका उलटा ही हुआ.
बैठक के बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज को कहा कि ट्रंप को यूक्रेन के करीब होना चाहिए, बजाए इसके कि वह बीच में रहें. वह अब लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर द्वारा यूक्रेन पर आयोजित एक समिट में शामिल होने के लिए अमेरिका से रवाना होंगे.
यह भी पढ़ें: On-Camera क्यों लड़ पड़े ट्रंप-जेलेंस्की? 45 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़े सवाल पर बिगड़ी बात
लंदन में यूक्रेन 'समिट' में जाएंगे जेलेंस्की
लंदन में होने वाली समिट कई मायनो में खास है, क्योंकि बड़े यूरोपीय नेताओं की ये बैठक तब बुलाई गई है जब ट्रंप-यूरोप के बीच भी ठनी हुई है. इस समिट में इटली, जर्मनी, पोलैंड और अन्य सहयोगियों के नेता भी शामिल होने वाले हैं. ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ बातचीत के दौरान यह भी तंज किया है कि "फ्रांस है, ब्रिटेन है जो अपने लोगों को यूक्रेन भेजेंगे, वे लोग सिक्योरिटी को लेकर काफी कमिटेड हैं."
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें ट्रंप से माफी मांगनी चाहिए, जेलेंस्की ने कहा कि हमें बहुत खुले और ईमानदार होना चाहिए, और उन्हें यकीन नहीं है कि हमने कुछ बुरा किया है. यह पूछे जाने पर कि क्या यूक्रेन अमेरिका के समर्थन के बिना युद्ध जीत सकता है, उन्होंने कहा "यह हमारे लिए मुश्किल होगा," उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वे अमेरिका में हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









