
वाई पूरन कुमार केस: आईपीएस के लैपटॉप की होगी जांच, चंडीगढ़ पुलिस ने IAS पत्नी को भेजा नोटिस
AajTak
चंडीगढ़ पुलिस ने वाई पूरन कुमार की पत्नी को नोटिस जारी कर उनका लैपटॉप सौंपने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि इस लैपटॉप को सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब भेजकर सुसाइड नोट की प्रामाणिकता और ईमेल विवरणों की जांच करेगी. वहीं, जांच के दौरान रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरनिया को हटाया गया और डीजीपी सत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेजा गया है.
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. अब चंडीगढ़ पुलिस ने दिवंगत आईपीएस की पत्नी अमनीत पूरन कुमार को नोटिस जारी कर उनका लैपटॉप मांगा है. पुलिस का मानना है कि ये लैपटॉप मामले की जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है, खासकर सुसाइड नोट की प्रामाणिकता और ईमेल विवरणों के लिहाज से.
दरअसल, आईपीएस पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ स्थित अपने घर के साउंडप्रूफ बेसमेंट में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली थी. मृत्यु से ठीक एक दिन पहले, 6 अक्टूबर को उन्होंने अपनी पत्नी अमनीत के नाम वसीयत लिखी और आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा. ये नोट ड्राफ्ट के रूप में उनके लैपटॉप में सेव था. चंडीगढ़ पुलिस अब इस लैपटॉप को सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब (सीएफएसएल) भेजकर सुसाइड नोट की प्रमाणिकता जांचना चाहती है, ताकि ये साफ हो सके कि सुसाइड नोट IPS पूरन कुमार ने खुद लैपटॉप से लिखा था.
सुसाइड से पहले कितने लोगों को भेजा नोट
इसके अलावा पुलिस लैपटॉप के जरिए ये भी पता लगाना चाहती है कि पूरन कुमार ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट कितने लोगों को ईमेल किया था, यदि ईमेल किए गए थे तो उन्हें किस वक्त भेजा गया और प्राप्तकर्ताओं ने नोट को रिसीव होने के कितने वक्त बाद इसे पढ़ा. ये जानकारियां मामले में समयरेखा स्पष्ट करने और संभावित साजिश के दावों की पड़ताल में मददगार साबित हो सकती हैं.
पत्नी ने नहीं सौंपा लैपटॉप
वहीं, जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) को अब तक अमनीत पूरन कुमार ने लैपटॉप नहीं सौंपा है. अमनीत जो हरियाणा सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. वह उस वक्त जापान में मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ थीं. पूरन की मौत की खबर मिलने पर उन्होंने फोन किया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर बेटी अमूल्या को घर भेजा, जिसने बेसमेंट में पिता का शव पाया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







