
वाइब्रेंट गुजरात समिट से पहले भारत और यूएई के बीच अहम समझौते
AajTak
यूएई के राष्ट्रपति नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण के चीफ गेस्ट हैं. इस ग्लोबल समिट का उद्घाटन पीएम मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में करेंगे.
वाइब्रेंट गुजरात समिट के बुधवार को उद्घाटन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.
यूएई के राष्ट्रपति नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण के चीफ गेस्ट हैं. इस ग्लोबल समिट का उद्घाटन पीएम मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में करेंगे.
गुजरात सूचना विभाग ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं. पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति की मौजूदगी में भारत और यूएई के बीच कई समझौते हुए. यह दोनों देशों की साझेदारी और प्रतिबद्धता का प्रमाण है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट से गांधीनगर तक एक भव्य रोड शो किया. प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर UAE के राष्ट्रपति का स्वागत किया. इसके बाद शाम को 3 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन करेंगे. ये समिट 10 से 12 जनवरी तक होगा. इस बार समिट की थीम 'गेटवे टू द फ्यूचर' है. इस समिट में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा 133 देशों के राजनयिक, कारोबारी और मंत्री भी शामिल होंगे.
समिट में माइक्रोसॉफ्ट, नैस्डैक, गूगल, सूजुकी जैसी कई बड़ी कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे. गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और नटराजन चंद्रशेखरन जैसे भारतीय उद्योगपति भी इसमें हिस्सा लेंगे.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








