
'वहां केजरीवाल जीत जाएंगे...', दिल्ली चुनाव को लेकर बोले कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण
AajTak
भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए जोर लगा रही है, जबकि भाजपा ने बाजी पलटने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस भी लड़ाई में है, जो अकेले चुनाव लड़ रही है. आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी.
दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसके साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है. आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. सभी पार्टी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी जीतेगी.
न्यूज एजेंसी IANS के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "दिल्ली का बहुत अहम चुनाव है. मैं समझता हूं शायद वहां केजरीवाल जीत जाएंगे. कांग्रेस भी मैदान में है और चुनाव लड़ेगी. अच्छा होता अगर AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता. लेकिन शायद वो होते नहीं दिख रहा है. तो अभी यहां (महाराष्ट्र) बैठकर दिल्ली में क्या हो रहा है, इसके बारे में ज्यादा कहना मुश्किल होगा."
दो बार से चुनाव जीतती आ रही है AAP
बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए जोर लगा रही है, जबकि भाजपा ने बाजी पलटने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस भी लड़ाई में है, जो अकेले चुनाव लड़ रही है. आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी.
बीजेपी को 2015 में 3 और 2020 में 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी. बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. वहीं कांग्रेस ने भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इसके अलावा राजधानी में बीजेपी भी पूरे दम से मैदान में है.
एक ही चरण में होगा मतदान

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







