
वर्ष 2021 में दुनिया में किस देश का पासपोर्ट सबसे ‘बाहुबली’ और किसका सबसे ‘फिसड्डी’
AajTak
कई देश अपने यहां दूसरे देशों के नागरिकों पर आने पर रोक लगा रहे हैं. इसके लिए इन देशों की ओर से बाकायदा लिस्ट जारी की जा रही हैं कि किन-किन देशों के नागरिक उनके यहां नहीं आ सकते. ऐसे में सवाल उठता है कि फिलहाल किस देश का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली है.
जब दुनिया भर में लोग कोविड-19 के प्रकोप से परेशान हैं, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर कई तरह की पाबंदियां हैं. कई देश अपने यहां दूसरे देशों के नागरिकों पर आने पर रोक लगा रहे हैं. इसके लिए इन देशों की ओर से बाकायदा लिस्ट जारी की जा रही हैं कि किन-किन देशों के नागरिक उनके यहां नहीं आ सकते. ऐसे में सवाल उठता है कि फिलहाल किस देश का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने तमाम देशों के पासपोर्ट की हैसियत के हिसाब से 2021 की ताजा रैंकिंग की जारी की है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स साल 2006 से ही दुनिया के ट्रैवल-फ्रैंडली पासपोर्टों की मॉनीटरिंग कर रहा है. ताजा रैंकिंग के साथ ये भी बताया कि किस देश का पासपोर्ट होल्डर बिना पहले वीजा लिए कितने ट्रेवल डेस्टिनेशन्स पर जा सकते हैं. रैंकिंग में फिलहाल दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट जापान का बताया गया है. यहां के नागरिक वीजा फ्री या वीजा-ऑन-अरावइल सुविधा के साथ दुनिया में 193 जगहों पर जा सकते हैं. सूची में दूसरे नंबर पर सिंगापुर है जहां के लोग 192 जगह जा सकते हैं. सूची में भारत का नंबर 84वां है. भारत के नागरिक वीजा फ्री या वीजा-ऑन-अरावइल 58 जगहों पर जा सकते हैं. सूची में सबसे कमजोर पासपोर्ट अफगानिस्तान का है जो 110वें नंबर है. अफगानिस्तान के नागरिक वीजा फ्री/वीजा ऑन अरावइल सिर्फ 26 ज्ञंतव्यों की यात्रा ही कर सकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








