
वर्कलोड से हुई थी चार्टड अकाउंटेंट की मौत... अब कंपनी ने हेल्दी वर्कप्लेस बनाने पर दिया जोर
AajTak
26 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन की अत्यधिक वर्कलोड की वजह से मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर अत्यधिक वर्कलोड को लेकर बहस छिड़ गई है. कंपनी ने कहा है कि वे अपने वर्कप्लेस को हेल्दी बनाने पर जोर देंगे और कर्मचारी के परिवार की मदद करने का भी वादा किया है.
Ernst & Young (EY) कंपनी ने अपनी कर्मचारी की मौत पर चिंता जाहिर की, और उनके परिवार को मदद करने की बात कही है. बताया जाता है कि जुलाई महीने में 'काम के अत्यधिक लोड' की वजह से एक चार्टड अकाउंटेंट की मौत हो गई थी. कंपनी ने साथ ही कहा कि वे देशभर में अपने वर्कप्लेस पर एक हेल्दी माहौल बनाने के लिए काम करेंगे.
अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल, केरल की चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं, जिन्होंने मार्च 2024 में पुणे में स्थित EY की सदस्य फर्म SR बटलिबोई में नौकरी शुरू की थी. अन्ना की मां अनीता अगस्टाइन ने अपनी बेटी को एक "फाइटर" बताया जो स्कूल और कॉलेज में अपनी सभी परीक्षाओं में टॉप करने के लिए जानी जाती थी. अन्ना ने EY में काम करते हुए अपने काम को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करती थी.
यह भी पढ़ें: EY Pune Employee: अकाउंटिंग कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी की मौत, मां ने कहा- वर्क लोड ज्यादा था
कंपनी ने जताया शोक, मदद के किए वादे
कंपनी ने अपने बयान में कहा, "अन्ना सेबेस्टियन की दुखद और अप्रत्याशित मौत से हमें गहरा दुःख हुआ है, और हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. हमने इस मुश्किल घड़ी में सभी मदद दी है और आगे भी मदद करते रहेंगे." EY ने यह भी कहा कि वे अपने सभी कर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हैं और कहा कि पूरे देश में अपने मेंबर फर्म पर स्वस्थ वर्कप्लेस मुहैया कराने पर जोर देंगे.
यह भी पढ़ें: ये टिप्स अपनाएंगे तो ऑफिस में लगेगा मन, नहीं होगा वर्कलोड!

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




