
'वन नेशन वन इलेक्शन लोकतंत्र के लिए खतरा...', विजय ने शुरू किया TVK का राज्यव्यापी अभियान, BJP और DMK पर साधा निशाना
AajTak
विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले अपनी राज्यव्यापी राजनीतिक यात्रा शुरू की. अरियालुर में दिए गए भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार की
तमिलनाडु में अगले विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव की तैयारियां अभी से ही ज़ोर-शोर से शुरू हो गई है. राजनीतिक पार्टियों के नेता प्रदेश भर में दौरा करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में तमिलागा वेत्रि कज़गम के प्रमुख विजय ने पार्टी के राज्यव्यापी अभियान को अरियालुर शहर से शनिवार को आग़ाज़ कर दिया है.
अरियालुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए 'वन नेशन, वन इलेक्शन' और डिलिमिटेशन को लेकर बीजेपी और डीएमके पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव को लोकतंत्र की हत्या करार दिया.
विजय ने संबोधन के दौरान क्या-क्या कहा?
विजय ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन के ज़रिए केंद्र सरकार को बहुत ज्यादा ताक़त मिल जाएगी और राज्यों की सरकारों को खत्म कर सकता है. इसकी वजह से संघीय व्यवस्था कमजोर होगी. राज्यों में केंद्र से चुनाव कराने की तिथियां अग़ल होती हैं, जिससे उनका अग़ल सत्ता का अधिकार बना रहता है.
विजय ने डेलिमिटेशन की भी आलोचना करते हुए कहा कि इस योजना की वजह से राजनीतिक दलों के बीच असमान कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है, ख़ासकर दक्षिण भारत के राज्यों में विपक्षी दलों की ताक़त कम हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: 'शेर हमेशा शेर ही रहता है...', विजय ने 2026 के चुनावों में DMK, BJP के साथ गठबंधन से किया इनकार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












