
वजन की वजह से झेला रिजेक्शन, अनुपमा की पाखी बोलीं- ये थोड़ी हेल्दी है, इसको रिजेक्ट कर दो
AajTak
उन्होंने कहा- एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा- कई बार हुआ कि मैं रिजेक्ट हुई. जब मैं मोटी थी तब मैंने कई रिजेक्शन झेले. लोग कहते थे ये थोड़ी हेल्दी है, इसको रिजेक्ट कर दो.
टीवी शो अनुपमा में एक्ट्रेस मुस्कान बामने पाखी का रोल निभा रहीं हैं. मुस्कान को इस शो से काफी पहचान मिली. 21 की उम्र में वो अब पॉपुलैरिटी छू रही हैं. अब मुस्कान ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे ज्यादा वजन होने की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. मुस्कान ने झेला रिजेक्शन ETimes TV से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा- 'कई बार हुआ कि मैं रिजेक्ट हुई. जब मैं मोटी थी तब मैंने कई रिजेक्शन झेले. लोग कहते थे ये थोड़ी हेल्दी है, इसको रिजेक्ट कर दो. लेकिन फैमिली बहुत सपोर्टिव रही है. उन्होंने मुझे इस तरह की बातों से कभी भी प्रेशर नहीं लेने दिया. वो हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते रहे- 'अभी नहीं बाद में हो जाएगा'.'More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












