
लोन लेकर PhD कर रहे हैं, अब फेलोशिप नहीं दे रही महाराष्ट्र सरकार... 29 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को छलका दर्द
AajTak
महाज्योति संस्थान द्वारा ओबीसी, घुमंतू समुदाय के छात्रों को पीएचडी के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले रिसर्च फेलोशिप (एमजेपीआरएफ) दी जाती है. लेकिन इस साल सरकार ने केवल 200 ही पीएचडी स्टूडेंट्स को फेलोशिप देने का फैसला किया है जबकि आवेदकों की संख्या 1450 है.
गरीब परिवारों के बच्चे मुश्किल से हायर स्टडीज का सपना देख पाते हैं. बहुत से छात्र फेलोशिप के भरोसे अपनी पढ़ाई आगे जारी रखते हैं लेकिन क्या हो अगर इस पर उन बच्चों का बड़ा सहारा फेलोशिप ही न मिल पाए. ऐसा ही डर महाराष्ट्र के पीएचडी छात्र-छात्राओं को सता रहा है. महाराष्ट्र सरकार राज्य के हाशिये पर खड़े समुदायों से संबंधित रिसर्चर्स को दी जाने वाली फेलोशिप की संख्या में भारी कटौती करना चाहती है, इन समुदायों के छात्र इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं और करीब एक महीने से भूख हड़ताल पर बैठे हैं.
करीब एक महीने से भूख हड़ताल पर क्यों हैं छात्र? महाज्योति संस्थान द्वारा ओबीसी, घुमंतू समुदाय के छात्रों को पीएचडी के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले रिसर्च फेलोशिप (एमजेपीआरएफ) दी जाती है. राज्य ने 2021 में 957 ओबीसी छात्रों और 2022 में 1,226 पीएचडी कर रहे छात्रों को फेलोशिप दी, लेकिन इस साल सरकार ने केवल 200 ही पीएचडी स्टूडेंट्स को फेलोशिप देने का फैसला किया है जबकि आवेदकों की संख्या 1450 है. अब फेलोशिप में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ओबीसी स्टूडेंट्स पिछले 29 दिनों से आजाद मैदान में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं. पुणे और कोल्हापुर में दूसरे समुदाय के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
ओबीसी स्टूडेंट का छलका दर्द सद्दाम मुजावर पीएचडी छात्र का कहना है कि ओबीसी कैटेगरी में 412 जातियां हैं. इनमें से हायर स्टडी पूरी करने वाले कई छात्र अपने परिवार में बड़े हैं. हायर एजुकेशन में ओबीसी छात्रों की संख्या बहुत कम है, जबकि रिसर्च फील्ड में उनकी संख्या न के बराबर है. हालांकि कई ओबीसी नेता मराठा समुदाय के छात्रों को आरक्षण नहीं देने का विरोध कर रहे हैं लेकिन उनमें से कोई भी हमारी मदद के लिए आगे नहीं आया है.
लोन लेकर कर रहे पीएचडी इस साल जून में सरकार ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ी जाति (OBC) और मराठा छात्रों के लिए फेलोशिप में कटौती का फैसला लिया था. एक अन्य छात्र सचिन गिरी ने कहा कि 1465 ओबीसी छात्रों ने फेलोशिप के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 200 छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. लेकिन इन छात्रों के पास पीएचडी पूरी करने के लिए अन्य विकल्प हैं. हम में से बहुत से स्टूडेंट्स ने लोन लिया है और तब अपना एक साल कंप्लीट कर पाए हैं. अगर हमें पहले इस कटौती के बारे में जानकारी दी गई होती तो हम पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन ही नहीं करते. वैसे भी नई शिक्षा नीति के अनुसार पीएचडी छात्रों का नामांकन कम हो जाएगा, इसलिए यह केवल इस साल का सवाल है.
हर महीने इतनी मिलती है फेलोशिप बता दें कि फेलोशिप योजनाओं के तहत, पीएचडी करने वाले सीमांत छात्रों को पहले दो साल के लिए 31,000 रुपये और अगले तीन साल के लिए 35,000 रुपये प्रति माह का मासिक वजीफा मिलता है. सरकार के स्वायत्त चार स्वायत्त संगठन, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (BARTI), जनजातीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (MAHAJYOTI) और छत्रपति शाहू महाराज अनुसंधान, प्रशिक्षण और मानव विकास संस्थान ( सारथी), क्रमशः एससी, एसटी, ओबीसी और मराठों को फेलोशिप प्रदान करती है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



