
लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी और शिवसेना में फिर बवाल! कल्याण सीट पर भाजपा ने ठोंका दावा
AajTak
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हलचल नजर आ रही है. हाल ही में सीएम एकनाथ शिंदे ने कल्याण सीट को लेकर बड़ा बयान दिया था तो वहीं अब ठाणे से बीजेपी विधायक संजय केलकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे की कल्याण लोकसभा सीट पर दावा ठोक दिया है.
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले चर्चा है कि बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन में सबकुछ सही नहीं चल रहा है. ठाणे से बीजेपी विधायक संजय केलकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे की कल्याण लोकसभा सीट पर दावा ठोक दिया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी की मदद के बगैर ठाणे से कोई भी चुनकर नहीं आ सकता. केलकर ने कल्याण के साथ-साथ ठाणे और पालघर लोकसभा सीट पर भी बीजेपी का वर्चस्व होने की बात कही है.
उन्होंने कहा कि कल्याण और ठाणे जब एक ही लोकसभा चुनाव क्षेत्र था, तब से वहां पर बीजेपी के आला नेता चुनकर आ रहे थे. रामभाऊ म्हालगी और जगन्नाथ पाटिल वहां से सांसद रह चुके हैं. पालघर से चिंतामन वनगा 9 बार लड़े और 4 बार चुनकर आए हैं. वहां बीजेपी ने कांग्रेस और कम्युनिस्टों से काफी संघर्ष किया है. बड़ा हिट देखते हुए यह सीटें शिवसेना को दे दी गई थीं. हालांकि, हमारे कार्यकर्ताओं भी ताकत के साथ वहां खड़े हैं.
उन्होंने आगे कहा,'शिवसेना से दावा किया जा रहा है तो हमारे कार्यकर्ताओं की भी भावना है कि हम अपनी ताकत क्यों ना आजमाएं. हम मोदीजी के सैनिक हैं और उनका हाथ मजबूत करने के लिए जो करना पड़े वह करेंगे. लेकिन हमारे इस भूमिका का फायदा महाविकास आघाडी को कभी नहीं मिल पाएगा.' उन्होंने कहा कि बीजेपी की शिवसेना के साथ प्रतिस्पर्धा के साथ समन्वय भी है. हमारे शीर्षस्थ नेताओं का जो आदेश आएगा उस काम में हम पूरी मेहनत से जुट जाएंगे.
राजनीति करने का लगाया था आरोप
इससे पहले कल्याण लोकसभा सीट से सांसद श्रीकांत शिंदे ने बीजेपी के कुछ नेताओं पर शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को कमजोर कर स्वार्थी राजनीति करने का आरोप लगाया था. श्रीकांत शिंदे की ये प्रतिक्रिया उस प्रस्ताव के बाद आई थी, जिसे हाल ही में बीजेपी नेताओं की स्थानीय इकाई द्वारा कल्याण लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक बैठक में पारित किया गया था. इसमें फैसला किया गया था कि इस सीट पर बीजेपी शिवसेना का समर्थन नहीं करेगी. शिवसेना सांसद श्रीकांत ने कहा था कि 2024 में हम और देश के सभी लोग नरेंद्र मोदी को इस देश के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुनना चाहते हैं. हम इसके लिए भरसक प्रयास करेंगे. लेकिन डोंबिवली के कुछ नेता किन्हीं कारणों से शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में नमक छिड़कने की स्वार्थी राजनीति कर रहे हैं.
जो भी उम्मीदवार होगा प्रचार करेंगे

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



