
लोकसभा में पीएम मोदी ने तैयार कर दी चुनावी ज़मीन?
AajTak
लोकसभा में पीएम मोदी ने कैसे तैयार कर दी चुनावी ज़मीन, CBI पर सरकार की रिपोर्ट में क्या है, पाकिस्तान चुनाव को लेकर वहां माहौल क्या है, किस पार्टी को बढ़त हासिल है और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत की जीत पर चर्चा, सुनिए 'दिन भर' में.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ. इसके अगले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का आख़िरी बजट पेश किया. लोकसभा चुनाव से पहले पेश किए गए अंतरिम बजट पर सदन में चर्चा चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा को संबोधित किया. इस मौक़े पर उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया और कांग्रेस पर तंज भी कसा.
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के पास एक अच्छा विपक्ष बनने का बेहतरीन मौका मिला था. लेकिन कांग्रेस दस साल में उस दायित्व को निभाने में विफल हुई. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लक्ष्य और हौसले बहुत बड़े होते हैं. आज पूरी दुनिया इसे देख रही है. लेकिन कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं. तो प्रधानमंत्री के संबोधन की बड़ी बातें क्या रहीं, चुनाव के लिए वो क्या ज़मीन तैयार करते दिखे और महंगाई-रोज़गार जैसे मुद्दे पर उनका क्या रिएक्शन रहा, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
केंद्र सरकार की दो एजेंसियां ED और सीबीआई - क्राइम और करप्शन के गंभीर मामलों की जांच करती ही है, इसके अलावा देश में सियासत की गाड़ी को ईंधन मुहैया कराने का भी काम बराबर करती हैं. तभी ख़बरों की दुनिया इनसे गुलज़ार रहती है. अब सीबीआई की जांच और कार्रवाइयों को लेकर केंद्र की Department of Personnel and Training यानी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की एक रिपोर्ट आई है. DoPT की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक़, 2022-23 में हज़ार से ऊपर जांच के मामले पेंडिंग थे और इसका कारण था, सीबीआई में कर्मचारियों की कमी. तो 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में सुनिए इस रिपोर्ट की डिटेल्स.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अगले आम चुनाव में 72 घंटे से भी कम समय बचा है. पाकिस्तान के प्रमुख सियासी दल अपने-अपने तरीके से वोटर्स को रिझाने में लगे हैं. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ यानी PML-N की तरफ से नवाज शरीफ और उनके भाई शहबाज शरीफ कैंपेन को लीड कर रहे हैं. वहीं, बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की तरफ से कमान संभाले हुए हैं. इसके अलावा कई मामलों में दोषी करार दिये जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान जेल में हैं और चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई से चुनाव आयोग ने उसका चुनाव चिह्न बैट ज़ब्त कर लिया है. ऐसे में पीटीआई के नेता निदर्लीय के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.
इसके अलावा मौलना फजल-उर-रहमान की जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी भी चुनावी समीकरण साधने की पुरज़ोर कोशिश में है. इसके अलावा चुनाव में मरकजी मुस्लिम लीग नाम की एक नई राजनीतिक पार्टी भाग ले रही है. जिसके कई उम्मीदवार या तो हाफिज सईद के रिश्तेदार हैं या पहले कभी लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा या मिल्ली मुस्लिम लीग से जुड़े रहे हैं. तो पाकिस्तान में चुनाव को लेकर माहौल क्या है, वहां कौन से मुद्दे चर्चा में हैं, क्या इमरान को लेकर किसी तरह की सिम्पैथी है, सुनिए 'दिन भर' की तीसरी ख़बर में.
विशाखापटट्नम टेस्ट के चौथे दिन इंडिया ने इंग्लैंड को 106 रनों से करारी शिकस्त दे दी. दूसरी पारी में 399 रनों का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम को भारतीय गेंदबाज़ों ने 292 के स्कोर पर रोक दिया. मैच में 9 विकेट लेने के लिए तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मिला. पहली पारी में अपनी घातक बॉलिंग से इंग्लिश बैटिंग के परखच्चे उड़ाने के बाद सेकंड इनिंग में भी बुमराह ने 3 विकेट झटके. उनके अलावा आर अश्विन अश्विन ने भी 3 विकेट हासिल किए. इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन ज़ैक क्रॉली ने बनाए. टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही 5 मैचों की ये टेस्ट सीरीज़ अब 1-1 की बराबरी पर है. 'दिन भर' के आख़िर में सुनिए आज के इस मैच पर बातचीत.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



