
लोकसभा नतीजों के बाद हरियाणा में कांग्रेस के पास बड़ा मौका, लेकिन इन खामियों को करना होगा दूर
AajTak
राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है. 2014 के विधानसभा चुनाव में 25 सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी ने 2019 में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाकर 31 कर ली थी. पार्टी का वोट शेयर 20.58 प्रतिशत से बढ़कर 28.08 प्रतिशत हो गया था.
हरियाणा में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से 5 पर कब्जा जमाया था. 2019 के आम चुनाव से उनका वोट प्रतिशत 28.42% से बढ़कर 43.67% पर पहुंच गया है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही है. पार्टी के दिग्गज नेताओं को लग रहा है कि वो विधानसभा चुनाव में कमाल कर सकते हैं.लेकिन सबसे बड़ी चुनौती कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना है.
हरियाणा में लगातार सुधर रहा कांग्रेस का ग्राफ
राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है. 2014 के विधानसभा चुनाव में 25 सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी ने 2019 में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाकर 31 कर ली थी. पार्टी का वोट शेयर 20.58 प्रतिशत से बढ़कर 28.08 प्रतिशत हो गया था. इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के वोट शेयर में उछाल आया.भले ही राज्य में पार्टी का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा हो लेकिन हरियाणा में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी संगठन का अभाव है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में जून में हुई बैठक में पार्टी आलाकमान के सामने यह मुद्दा भी उठाया था.
गुटबाजी के कारण कमजोर है संगठन
राज्य कांग्रेस की इकाई के भीतर गुटीय झगड़े के मसले उठते रहे हैं. पार्टी आलाकमान ने राज्य इकाई में बढ़ती गुटबाजी को गंभीरता से लिया था. सूत्रों का कहना है कि AICC प्रभारी दीपक बाबरिया को अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है. इस बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, उदय भान और प्रदेश मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया मौजूद थे.
यह गुटबाजी तब खुलकर सामने आई थी जब कुमारी सैलजा ने हाल ही में एक साक्षात्कार में हुड्डा और बाबरिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसे कई लोग हैं जो अकेले जाना चाहते हैं. जब कोई यह ठान ले कि वह सहयोग नहीं करेगा तो कुछ नहीं कहा जा सकता.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



